फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पंचायत के दौरान लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता-पुत्र की हत्या, दरोगा सहित तीन सस्पेंड

Sun, 16 Aug 2020 07:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में रविवार को 40 साल से आबादी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में पिता-पुत्र की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में कुल्हाड़ी व फरसे का भी प्रयोग हुआ। हमलावरों ने बमबाजी के साथ जमकर उपद्रव मचाया। खून से लथपथ लोगों के घर में तोड़फोड़ की। घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
रानीगंज थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी दयाशंकर मिश्र (60) का पड़ोसी चंद्रमणि मिश्र (58) से जमीन को लेकर करीब 40 साल से विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार की सुबह दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ ही गांव के संभ्रांत लोगों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

3 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
सुबह दस बजे शुरू हुई पंचायत एक घंटे तक चलती रही, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस दौरान प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। बात बढ़ने पर उनके बीच लाठी-डंडे निकल आए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। हमलावरों ने लाठी-डंडे से दयाशंकर मिश्र व उनके बेटे आनंद उर्फ हरिओम (23) को पीटना शुरू कर दिया।

4 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
कुल्हाड़ी व फरसे से भी दोनों पर हमला किया। मारपीट में चंद्रमणि भी घायल हो गए। हमलावरों ने बमबाजी करते हुए दयाशंकर के घर पर पेट्रोल बम फेंका। घर के बाहर खड़ी बाइक, कुर्सियां, शौचालय समेत अन्य सामान तहस-नहस कर दिए। गांव के लोगों ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। जिसके बाद परिवार के लोग प्राइवेट वाहन से दयाशंकर व आनंद को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान आनंद की भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

5 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल व सीओ सिटी अभय पांडेय भागकर मौके पर पहुंचे और शवों को मर्चरी में रखवाया। दूसरी ओर घायल चंद्रमणि मिश्रा को उपचार के लिए डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के सामने परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के करीब दो घंटे बाद रानीगंज सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी और रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। बाद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने हल्का दरोगा राजेश राय व सिपाही बुठ्ठन प्रसाद व रामा यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
पुलिस ने आरोपी पक्ष के राजेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल से लेकर शेखूपुर तक पुलिस तैनात रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए अधिवक्ता विमल तिवारी व सुरेंद्रचंद्र त्रिपाठी की मध्यस्थता में पंचायत बुलाई गई थी। जिसकी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें