कोरोना वायरस से जंग के बीच सरकार ने लाक डाउन का फैसला सुनते ही हड़कंप मच गया। आधी रात से पूरे जिले में लॉकडाउन का असर हर तरफ दिखा। शहर से लेकर गांव के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बिना जरूरत के घूमने वालों पर पुलिस का डंडा चला। हाईवे से लेकर जिले की सीमाओं पर आने जाने वाले लोगों की सघन जांच होती रही। कई लोगों को पुलिस ने बैरंग लौटाया।
विज्ञापन
2 of 9
शहर के श्रीराम तिराहे पर चौक व पंजाबी मार्केट जाने वाली रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए आधी रात से जनपद को भी लाक डाउन कर दिया गया। फरमान जारी होने के बाद जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई। वहां पर बैरियर लगाकर फोर्स तैनात हो गई। आने जाने वालों पर नजर रखते हुए उनकी छानबीन होने लगी।
विज्ञापन
3 of 9
भंगवा चुंगी पर बंद के दौरान पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
शहर में अफरातफरी के माहौल के बीच पुलिस दुकानों को बंद कराने के साथ ही बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने का फरमान सुनाती रही। बुधवार की सुबह शहर से लेकर गांव के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे व प्रमुख मार्गों पर इक्का दुक्का वाहन ही गुजर रहे थे। जो चेकिंग के दौरान कहीं फंसे होने की सूचना देकर आगे जा रहे थे।
4 of 9
बलीपुर में बंद के दौरान सड़क पर निकले लोग।
- फोटो : pratapgarh
इस दौरान सड़कों पर बिना वजह के घूम रहे युवाओं के ऊपर पुलिस का डंडा भी चला। मनमानी कर बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवकों को चौक घंटाघर पर पुलिस पहले समझाया लेकिन वे नहीं माने। तीसरा चक्कर लगाने पर पुलिसकर्मियों ने तीनों की क्लास ली।
विज्ञापन
5 of 9
लालगंज कस्बे में बंद के दौरान पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
सीओ सिटी अभय पांडेय व शहर कोतवाल फोर्स के साथ लगातार शहर में चक्रमण करते रहे। कुछ मेडिकल व सब्जी की दुकानों को छोड़कर बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, चौक घंटाघर, ठठेरी बाजार, बाबागंज, स्टेशन रोड, भंगवा चुंगी, कचहरी समेत अन्य स्थानों पर सन्नाटा नजर आया। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर व कुंडा तहसील क्षेत्र में भी लाक डाउन के चलते पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरें
विज्ञापन
6 of 9
उदयपुर बाजार में दुकानें बंद होने से पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
द्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेद्वी भारी फोर्स के साथ नगर कोतवाली, लालगंज और जेठवारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लाक डाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि यदि समझाने के बाद भी लोग व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
चिलबिला बाजार में बार-बार घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने युवक को दी ऐसी सजा।
- फोटो : pratapgarh
चिलबिला पुलिस ने बिना वजह के घूम रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए नया फंडा खोज निकाला। चिलबिला तिराहे पर बाइक से पांच चक्कर लगाने वाले युवक को पुलिसकर्मियों ने मारापीटा नहीं बल्कि उसे शर्मसार कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ में तख्ती थमा दी। जिसमे लिखा था कि हम समाज के दुश्मन हैं। हम घर से बाहर निकलेंगे। हम नहीं सुधरेंगे, मास्क नहीं लगाएंगे। उसकी तस्वीर कुछ लोगों ने कैद कर ली। समझाने के बाद भी युवकों के न मानने पर पुलिस ऐसा ही कुछ कदम उठाती दिखी।
8 of 9
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बंद के दौरान शहर में बेरोकटोक ट्रैक्टर लेकर जाता युवक।