कई सालों बाद सई नदी उफान पर है। नदी का पानी बेल्हा देवी मंदिर के करीब सैकड़ों मकानों में घुस गया। इससे भयभीत लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिया। 24 घंटे के भीतर सई नदी का पानी 4 मीटर बढ़ गया है। जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के किनारे स्थित गांवों की ओर भी पानी बढ़ रहा है। इससे सई नदी के तट पर रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। जलनिकासी की समस्या के चलते गांवों में बरसात का पानी भरा है। लोग सुरक्षित स्थान पर सामान लेकर पहुंचने लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिले में तीन दिनों से हो रही बरसात ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। हर ओर पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांवों में लोग बरसात के पानी से त्राहि-त्राहि करने लगे हैं। जिले में सई नदी भी उफान पर है। 24 घंटे के भीतर सई नदी का जलस्तर 4 मीटर बढ़ा है। शुक्रवार की रात सई नदी का पानी बेल्हा देवी घाट के तटीय इलाके में बने 107 घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सुबह लोग सोकर उठे तो दंग रह गए। कई लोगों के मकानों के भीतर पानी घुस गया था। यह देख अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हर कोई सुरक्षित स्थान की ओर सामान समेटकर चल पड़ा। घरों में पानी घुसने की खबर मिलते ही नगर पालिका, पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों को घरों से बाहर निकालने के लिए मशक्कत करती रही। सई नदी का पानी नई के तटीय इलाकों के गांवों की ओर बढ़ने लगा है। शहर के करीब पूरे ईश्वरनाथ, कादीपुर, दहिलामऊ, जिरियामऊ, शिवसत, नमकशायर, महुआर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जलभराव की दिक्कत के चलते ग्रामीण सड़कों को काटने में लगे रहे। फिलहाल यदि यही हाल रहा तो सई नदी का पानी आसपास की बस्तियों तक पहुंच जाएगा।
4 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बेल्हा देवी मंदिर के करीब तटीय इलाके में फंसे तीन छात्रों को पुलिस ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पट्टी कोतवाली के पूरे भीखा के रहने वाले आकाश पुत्र लाल प्रताप, अरविंद पुत्र रामभरत और सत्यम पुत्र भारत वर्मा सदर बाजार में सई नदी के किनारे मकान में किराए पर रहकर पढ़ते थे। शनिवार की सुबह सोकर उठे तो कमरे में पानी भर गया था। यह देख तीनों की सांस फूलने लगी। मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड, भुलियापुर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने मकान में फंसे तीनों छात्रों को रस्से के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद चाचा पारसनाथ के हवाले करते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
सई नदी उफनाने के बाद लोग कोई रिस्क् नहीं लेना चाह रहे हैं। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। जो बच रहा है, उसे मकान के सबसे ऊपरी मंजिल या फिर छत पर रख दे रहे हैं ताकि सुरक्षित रह सकें। बच्चों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रशासनिक अमले ने सभी को घर खाली करने के लिए कहा लेकिन लोग जोन जोखिम में डालकर रुके हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शनिवार को सिनेमा रोड पर जल निकासी न हो पाने से भरा पानी।
विज्ञापन
7 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
मानधाता के पुरैला में बकुलाही नदी के पुल के ऊपर से बहता बाढ़ का पानी।
8 of 11
heavy rain in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पट्टी कस्बे में जल निकासी को जेसीबी से सडक कटवाते प्रशान के लोग।