यूपी के पीलीभीत स्थित हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय बरेली के दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को प्रयास कर नहर से बरामद किया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक अपने छह अन्य दोस्तों के साथ माधोटांडा क्षेत्र में स्थित सेल्हा बाबा की दरगाह पर आए थे। वापसी के दौरान नहर में नहाते समय हादसा हो गया।