फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Tiger Attack: महिला को खा गया बाघ... ताबड़तोड़ हमलों से दहशत, 65 दिन में सातवीं मौत; लोगों में आक्रोश

Thu, 17 Jul 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Tiger killed woman in Pilibhit: पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पांच किलीमीटर के दायरे में बाघ ने ताबड़तोड़ हमले किए। इससे एक महिला की मौत हो गई। उसका शव अधखाया शव खेत से बरामद हुआ। बाघ के हमले से किशोर व एक अन्य महिला घायल हुई है। 
विज्ञापन
1 of 8
पीलीभीत में बाघ ने मचाया आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Pilibhit News: पीलीभीत जिले में कई दिनों से न्यूरिया थाना क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे के अंतराल में पांच किलोमीटर दायरे में दो महिलाओं और एक किशोर पर हमला किया। इसमें खेत में घास काट रही गांव मंडरिया निवासी कृष्णा देवी (50) पत्नी कालीचरण को बाघ करीब 20 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया और मार डाला। घायल किशोर और एक अन्य महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ के हमले की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। महिला का शव नहीं उठने दिया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। 24 घंटे में बाघ पकड़वाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। यहां बता दें कि जिले में 65 दिन में बाघ के हमले से यह सातवीं मौत है। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों ने मचाया आतंक: दो घंटे में तीन हमले... महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने लड़कर बचाई अपनी जान
विज्ञापन

2 of 8
सहजनिया में सड़क पर पड़ी घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनिया में महिला को किया घायल 
बाघ ने सुबह करीब 6:30 बजे सहजनिया गांव निवासी मीना (50) पत्नी कालीचरन पर हमला कर दिया। वह खेत में भिंडी तोड़ने जा रही थीं। तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले में मीना गंभीर घायल हो गईं। उनकी पीठ और गर्दन के पास गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
बाघ के हमले में घायल किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाघ पड़ोस के अनवरगंज से होकर मंडरिया गांव की सीमा में पहुंच गया। करीब आठ बजे बाघ ने मंडरिया गांव निवासी नीलेश (17 वर्ष) पुत्र केशव पर हमला कर घायल कर दिया। नीलेश के हाथ चलाने और शोर-शराबा करने पर बाघ उसे छोड़कर आगे की ओर निकल गया। नीलेश को भी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

4 of 8
सड़क पर बाघ (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब आधे घंटे बाद बाघ ने मंडरिया गांव की ही कृष्णादेवी (55) पत्नी कालीचरन को घास काटते समय दबोच लिया। करीब 20 मीटर दूर दूसरे गन्ने के खेत में खींच ले जाकर शरीर के नीचे के भाग को खा गया। महिला की मौत की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों में आक्रोश पनप गया। 
विज्ञापन

5 of 8
ग्रामीणों को समझाते एसपी व विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव, एएसपी विक्रम दहिया समेत करीब पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने तक शव उठने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रशासनिक और वन विभाग के अफसरों से बात की। 
विज्ञापन

6 of 8
हाथियों की मदद से बाघ की तलाश में जुटी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद बाघ को 24 घंटे में पकड़ने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए बाहर से टीमें बुलाई गई हैं। संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। बाघ को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सड़क किनारे बैठा बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
पीलीभीत जनपद में बाघ का आतंक ग्रामीणों की जिंदगी में खौफ बनकर छाया हुआ है। बाघ के हमले से 65 दिन में महिला समेत सात ग्रामीणों की जान जा चुकी है। इसमें चार घटना पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सेहरामऊ और हजारा क्षेत्र में हुई, जबकि तीन घटना न्यूरिया क्षेत्र में हुई है, लेकिन बाघ अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। 
विज्ञापन

8 of 8
फुलहर गांव में बाघ, खेत में लगाया गया जाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन ग्रामीणों की जा चुकी है जान 
तिथि         मृतक              गांव
14 मई    हंसराज          नजीरगंज
18 मई    रामप्रसाद        चतीपुर
25 मई    लौंगश्री,  खिरकिया बरगदिया
03 जून    रेशमा,  शांतिनगर हजारा
09 जून    मुकेश कुमार, मेवातपुर
14 जुलाई    दयाराम    फुलहर
17 जुलाई    कृष्णादेवी  मंडरिया 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें