जरनैल सिंह भिंडरावाला
- फोटो : फाइल फोटो
आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला का फ्लेक्स हटवाने को पुलिस को करनी पड़ी थी मशक्कत
रुरिया के धर्मस्थल के गेट के समीप लगाए गए आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला के फ्लेक्स को हटाने में पुलिस को जून में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि पांच जून की रात फ्लैक्स रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था।
धर्मस्थल में एकत्र हुए लोगों ने पुलिस पर फ्लैक्स को रात में फाड़कर गायब करने और बेअदबी का आरोप लगाया था। धार्मिक स्थल में एकत्र होने का ऑडियो संदेश भी व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया था। धरना-प्रदर्शन आदि को लेकर एटीएस, विभिन्न खुफिया एजेंसियां, जिले की पुलिस अलर्ट रही। एएसपी और सीओ भी पुलिस टीम के साथ पूरे दिन डेरा जमाए रहे थे।
फ्लेक्स में जरनैल सिंह भिंडरावाला अपने साथियों के साथ असलहों के साथ दिखाया गया था। फ्लैक्स में ऊपर धार्मिक गुरुओं के फोटो लगे थे। पंजाबी भाषा में दमदमी टकसाल के 14 वें सरदार 21 वीं सदी के महान जोधा संत जरनैल सिंह (भिंडरावाला) गुरुद्वारा खालसा निवास रुरिया पूरनपुर, पीलीभीत आदि अंकित था। मामले को लेकर पुलिस ने दरोगा प्रदीप कुमार की ओर से गुरुद्वारा की प्रमुख इंद्रजीत कौर खालसा, ग्रंथी जोगिंदर सिंह, प्रधान अमरीक सिंह और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पांच जून की रात को फ्लैक्स रहस्यमय ढंंग से गायब हो गया था।