फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार से कम नहीं ये: कार पर पलटा गन्ने से ओवरलोड ट्रक, घंटेभर बाद सही सलामत निकला सिपाही; बताया कैसे बची जान

Fri, 06 Feb 2026 10:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)।

सार

जाको राखे साइयां मार सके न कोई, इस कहावत को लोगों ने हाफिजगंज में शुक्रवार को अपनी आंखों के सामने सच होते देखा। कार में दबे दीवान नौशाद हुसैन ने भी घंटे भर में कई बार अल्लाह को याद किया, हालांकि घबराने की बजाय उन्होंने जीवित रहने का हर जतन किया और उसमें कामयाब रहे।
विज्ञापन
1 of 8
एक घंटे बाद सही सलामत निकले नौशाद अहमद - फोटो : अमर उजाला
बरेली के हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे के बाइपास पर शुक्रवार शाम पांच बजे गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक एक कार पर पलट गया। इससे कार ट्रक और गन्ने के नीचे दब गई। घंटेभर चले बचाव अभियान के बाद जब ट्रक व गन्ना हटाया गया तो कार सवार हेड कांस्टेबल नौशाद सुरक्षित निकल आए। उनके हाफिजगंज और बदायूं स्थित घरों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 8
एक घंटे बाद सही सलामत निकले नौशाद अहमद - फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल है नौशाद अहमद
बदायूं शहर में कटरा ब्राह्मपुर निवासी 50 वर्षीय नौशाद अहमद पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती बिजनौर के सिवाया कलां थाने में है। रिठौरा में तैनाती के दौरान नौशाद ने हाफिजगंज में बाइपास पर मकान बना लिया है और परिवार के कुछ सदस्य यहां रहते हैं। नौशाद ने बताया कि शाम पांच बजे वह कार से नवाबगंज जा रहे थे। बाइपास पर वह पुलिया के पास पहुंचे तो नवाबगंज की ओर से आ रहा गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक उनकी कार पर पलट गया।
विज्ञापन

3 of 8
एक घंटे बाद सही सलामत निकले नौशाद अहमद - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह ट्रक से दब गई थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई। उसके ऊपर गन्ने का अंबार भी था। बाहर से सिर्फ कार के पहिये दिख रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीण खुद भी गन्ना हटाने में जुट गए। हाईवे पर काम कर रही कंपनी की क्रेन व जेसीबी मंगाई गई। दो क्रेन व जेसीबी की मदद से घंटेभर बाद ट्रक को उठाया गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। उसमें फंसे नौशाद को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

4 of 8
एक घंटे बाद सही सलामत निकले नौशाद अहमद - फोटो : अमर उजाला
एक्सीलेटर में फंसे थे पैर, सीट पर लेटकर बचाई जान
जाको राखे साइयां मार सके न कोई, इस कहावत को लोगों ने हाफिजगंज में शुक्रवार को अपनी आंखों के सामने सच होते देखा। कार में दबे दीवान नौशाद हुसैन ने भी घंटे भर में कई बार अल्लाह को याद किया, हालांकि घबराने की बजाय उन्होंने जीवित रहने का हर जतन किया और उसमें कामयाब रहे।
विज्ञापन

5 of 8
कार के ऊपर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
सीट पर बैठने के मुद्रा में बैठे तो बची जान
घटना के बाद हाफिजगंज में अपने घर पहुंचे नौशाद ने अमर उजाला टीम को बताया कि वह उस घड़ी को याद कर सिहर जाते हैं जब वह घर से कार लेकर निकले थे। उन्होंने बताया कि सामने से धीमी गति से आता ट्रक उनकी कार के ऊपर गिर पड़ा। उन्होंने ट्रक गिरता देखकर कार से निकलने की कोशिश की लेकिन देर हो चुकी थी। गनीमत रही कि वह सीट पर बैठने की मुद्रा की बजाय लेटने की मुद्रा में आ गए, ऐसा न होता तो कार की छत पिचकने के साथ सिर में घुस गई होती।
विज्ञापन

6 of 8
कार के ऊपर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
एक्सीलेटर में फंसे थे दोनों पैर
नौशाद ने बताया कि उनके दोनों पैर एक्सीलेटर में फंसे थे। एक हाथ भी दब गया था, बस दूसरा हाथ फ्री था। उसकी मदद से विंडो के पास सेफ्टी के छोटे छेद से मामूली हवा आ रही थी। उन्होंने इसी छेद को हाथ से तोड़कर बड़ा कर दिया और लेटे हुए सांस लेने लगे। ऊपर ट्रक की बॉडी और गन्नों का अंबार था तो न वह किसी को देख पा रहे थे और न कोई उन्हें देख रहा था। उन्होंने चीखने की कोशिश की लेकिन आवाज कार में ही घुटकर रह गई। एक बारगी उन्हें लगा कि अब बचना मुश्किल है लेकिन जब ट्रक हटा तो उन्हें लगा कि ऊपरवाले ने उन्हें फिर से नई जिंदगी बख्श दी है।
विज्ञापन

7 of 8
गन्ना हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
देवदूत बने ग्रामीण और पुलिस
बरेली-पीलीभीत हाइवे पर जब गन्ने से लोड ट्रक नौशाद की कार पर पलट गया तो लोगों को कहीं से कार दिखाई नहीं दे रही थी। बस आसपास के लोगों ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रक के नीचे कार दबते देखी है। उसके बाद ग्रामीण जीजान से गन्ना हटाने में जुट गए। क्रेन पहुंचने से पहले भीड ने काफी गन्ना नीचे गिरा दिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को उठवा लिया।
विज्ञापन

8 of 8
बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत हाइवे पर एक घंटे लगा जाम
पीलीभीत हाइवे पर ट्रक पलटने के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। कई-कई किमी तक वाहन खड़े हो गए तो जाम लगने लगा। इसमें एंबुलेंस से लेकर अन्य जरूरी वाहन थे। ट्रक व कार हटवाने के दौरान पुलिस ने रोड को वनवे कर वाहनों को निकलवाया। करीब एक घंटे तक हाइवे बंद रहा, बाद में पुलिस ने वाहनों को निकलवाया। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें