अमरिया कस्बे में तिहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार दोपहर परिजनों ने हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। सोमवार रात हुए हत्याकांड के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति है। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
1 of 6
अमरिया में तीन लोगों की हत्या से आक्रोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने मंगलवार दोपहर हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सोमवार रात हुए तिहरे हत्याकांड के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हाईवे पर वाहन रोकते मृतकों के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी से हुई नोकझोंक
दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने जाने वाले मोड़ पर जमा हो गए थे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी अमित सिंह की पीड़ित परिवार के लोगों से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। आक्रोशित लोग अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
3 of 6
गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर जाम से यातायात बाधित
पीड़ित परिवार की महिलाओं और पुरुषों के सड़क पर उतरने से हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान कुछ आक्रोशित महिलाओं ने वाहनों को घेर लिया और उन्हें थपथपाना शुरू कर दिया। इससे वाहन सवार राहगीरों में दहशत फैल गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को मार्ग से हटाया। इसके बाद यातायात को सुचारु किया जा सका।
4 of 6
अमरिया में खड़े पुलिस-पीएसी के वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया कस्बे में पुलिस का कड़ा पहरा
तीन लोगों की हत्या के बाद अमरिया कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को एहतियात के तौर पर पीलीभीत समेत तीन जिलों का पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतकों और आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस का पहरा है। मुख्य मार्ग पर करीब सौ मीटर के दायरे में दोनों पक्षों के घर होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। कस्बे के बाजार में कुछ दुकानें बंद रहीं, जबकि पुलिसकर्मी अलग-अलग टुकड़ियों में तैनात होकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमेटी के विवाद में हुई थी वारदात
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामलीला मेला कमेटी के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद हुई फायरिंग में अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता नामक दो सगे भाइयों की जान चली गई। राहगीर 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव भी इस घटना का शिकार हुआ। वारदात के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपियों के घरों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है।
तिहरे हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी राइफल और तमंचा लहराते नजर आए रहे हैं। अफरा-तफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। 13 सेकंड का यह वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बनाया है।