फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में महिला की हत्या: पति के भतीजे ने एकतरफा प्यार में ली जान, घर के अंदर का मंजर देख सन्न रह गए लोग

Sun, 28 Jun 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के पति के भतीजे ने वारदात को अंजाम को दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एकतरफा प्यार की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
1 of 6
मृतका निशा परवीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां में शनिवार को घर में अकेली महिला की उसके पति के भतीजे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपने सात माह की मासूम पुत्री के साथ घर पर अकेली थी। सूचना मिलते ही सीओ अजय यादव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ मोनिश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक पूछताछ से सामने आया है कि शोएब महिला को एकतरफा चाहता था और इसी सनक में मंशा पूरी न होने पर उसकी जान ले ली। हालांकि, इस वजह से परिजन इन्कार कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
मोहल्ला अशरफ खां निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसके चचेरे भाई का परिवार एक ही मकान में रहता है। हालांकि, सभी का दरवाजा अलग-अलग है। बीच में दीवार भी खींची हुई है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी निशा परवीन (30) घर पर अपने सात माह के बच्चे के साथ अकेली थी। वह सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई का बेटा शोएब उर्फ मोनिश घर में घुस आया और किसी बात को लेकर विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ चार बार हमले कर दिए। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतका निशा परवीन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पेट, हाथ-पैरों में गंभीर जख्म 
हमले में महिला के पेट, हाथ और पैर के हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। पेट में गहरा घाव होने से महिला का खून अधिक बह गया। घटना की सूचना मिलने पर सलीम मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था। एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अजय यादव, कोतवाल प्रमेंद्र कुमार पहले जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे।  

4 of 6
कमरे से आंगन तक खून के निशान - फोटो : संवाद
घर में फैला खून, आरोपी से बचने को निशा ने काफी देर तक की जद्दोजहद
घर में चारपाई से लेकर आंगन तक खून फैला था। खून की स्थिति देख ऐसा लग रहा था कि निशा ने हमले के बाद खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन आरोपी उस पर ताबड़तोड़ हमला करता रहा। यही वजह रही है कि पेट में किए गए वार के चलते अधिक खून बह गया और निशा की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। निशा की हत्या के पीछे भतीजे की रंजिश के बारे में मृतका के पति के अलावा अन्य कोई भी रिश्तेदार खुलकर नहीं बता रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मृतका के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
निशा का बरेली में है मायका, सात माह की पुत्री की चिंता
मृतका निशा परवीन का मायका बरेली में है। पिछले वर्ष नवंबर में उसकी शादी हुई थी। उसकी एक सात माह की पुत्री है। निशा की मौत से उसकी पुत्री की परवरिश की चिंताएं गहरा गई हैं। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
शुक्रवार सुबह ही मुहर्रम पर घर आया था आरोपी 
परिजनों के अनुसार आरोपी दिल्ली में रहकर काम करता है। वहां पर उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। वह मुहर्रम पर शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से आया था। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले वह घर की गली में ही टहल रहा था। तब तक किसी को उसकी इस योजना के बारे में भनक नहीं थी। मौका पाते ही वह घर में घुसा और निशा की हत्या कर भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें