फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh News: 'भीड़ में धक्का-मुक्की, महिलाएं-बच्चे गिर जा रहे थे...', पीलीभीत के श्रद्धालु की आंखों देखी

Wed, 29 Jan 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Mahakumbh Stampede News: पीलीभीत के सुंदरम सिंह ने बताया कि वो मंगलवार रात करीब 1:30 बजे महाकुंभ के सेक्टर 21 में स्नान करने पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि धक्का-मुक्की में सांस लेना मुश्किल हो रहा था। महिलाएं और बच्चे गिर जा रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : सुंदरम
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से कई लोग गिर गए। हादसे में कई लोग हताहत हुए हैं। जब हादसा हुआ था, उस वक्त पीलीभीत के सुन्दरम सिंह समेत कई लोग महाकुंभ में मौजूद थे। शहर की शारदा कॉलोनी निवासी सुंदरम सिंह अपने छह साथियों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे। सभी लोगों ने रात में ही स्नान किया। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सुंदरम ने आंखों देखी बताई। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रयागराज में सुंदरम, धीरू, राजू और धर्मेंद्र - फोटो : सुंदरम
सुंदरम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 21 में अमृत स्नान करने पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि धक्का-मुक्की में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। बच्चे और महिलाएं गिर जा रही थीं। रास्ते बंद थे, जैसे तैसे पहुंचकर उन लोगों ने स्नान किया। बाद में पता चला कि दूसरी तरफ हादसा हुआ है। कहा कि महाकुंभ में अभी बहुत भीड़ है। 
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ से लौटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल भी अभी प्रयागराज में है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे महाकुंभ में स्नान किया था। भीड़ बहुत ज्यादा थी। बुजुर्ग भीड़ में फंसकर गिर जाते थे। कई लोगों को तो उन्होंने खुद ही संभाला। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में जिस जगह यह भगदड़ मची, अब वहां हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है।

4 of 5
सीएम योगी ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने की ये अपील 
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास अत्याधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह संगम नोज जाने के बजाय निकट के घाट पर स्नान कर लें। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन के नियमों का ध्यान रखें और किसी प्रकार की अफवाह में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख 
पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली। पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें