फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: रामकथा के मंच से सीएम योगी ने जोड़े आस्था के तार, ब्रह्मलीन महंत शांतिनाथ को किया याद

Tue, 03 Nov 2026 05:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बीसलपुर के नूरानपुर गांव में रामकथा समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस मंच से क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद किया। योगी ने राम मंदिर, विकास और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
1 of 9
रामकथा के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बीसलपुर क्षेत्र के गांव नूरानपुर में रामकथा के समापन समारोह को सिर्फ धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसके मंच से क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद भी साधा। अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संतों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों का नाम लेकर उन्हें महत्व दिया तो राम मंदिर, धार्मिक आस्था, विकास, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के सहारे आमजन से जुड़ने का प्रयास किया। ग्रामीण क्षेत्र में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई और इसे संतों के महाकुंभ जैसा बताया। इस मौके पर उन्होंने गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
कार्यक्रम की सफलता को मंच से सराहा
सीएम ने कहा कि पूर्व में जब बरेली प्रवास के दौरान कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी तो उन्होंने सवाल उठाया था कि गांव में इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाएगा या नहीं। लेकिन हजारों श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में संतों की मौजूदगी देखकर उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रीय जनता की सराहना की। इस तरह उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता को सीधे सम्मान देकर उनसे भावनात्मक जुड़ाव बनाया।
विज्ञापन

3 of 9
रामकथा में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी ने सुनाए ब्रह्मलीन महंत के जीवन के अनछुए प्रसंग
सीएम योगी ने कहा कि कुछ संत अपनी साधना से पहचान बनाते हैं तो कुछ अपने निराले व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। नूरानपुर आश्रम के ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ ऐसे ही संत थे, जिनका जीवन फक्कड़पन, बेपरवाही और अपनी ही मस्ती में गुजर गया। न आश्रम के निर्माण की चिंता, न व्यवस्थाओं को संवारने की फिक्र और न ही दुनिया की किसी अपेक्षा का बोझ। 

4 of 9
सीएम के कार्यक्रम में मौजूद साधु-संत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने बताया कि वह वर्ष 1995-96 से शांतिनाथ को जानते थे। उनसे अक्सर कहते थे कि आश्रम में कुछ निर्माण करा लो, व्यवस्था को आगे बढ़ाओ, लेकिन वह अपनी ही धुन में रहते थे। उन्हें निर्माण के लिए धन भी दिया जाता था, मगर वह उसे भी खर्च नहीं कर पाते थे। योगी ने मुस्कराते हुए कहा कि शांतिनाथ बड़े फक्कड़ साधु थे। मन हुआ तो कुछ ग्रहण कर लिया, नहीं तो वैसे ही चलते रहे। उनके लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 9
रामकथा के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
शांतिनाथ से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने एक मार्मिक प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने बताया कि वह उनसे कभी-कभी मजाक में पूछते थे कि भाई, मरोगे तो क्या करोगे? इस पर शांतिनाथ कहते थे कि मुझे कौन पूछने वाला है। योगी ने कहा कि जीवन की नश्वरता सभी को स्वीकार करनी पड़ती है। एक दिन उनका शरीर शांत हुआ और उन्हें इसी स्थान पर समाधि दी गई। बाद में महंत हनुमान नाथ ने उनकी समाधि का निर्माण कराया। 
विज्ञापन

6 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने महंत हनुमान नाथ से भी कहा था कि समय रहते समाधि बनवा देना, नहीं तो वह भूत बनकर सबको परेशान करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन का सबसे भावुक पहलू वह था, जब उन्होंने शांतिनाथ के जीवन और उनके जाने के बाद उनकी स्मृतियों को मिलाकर देखा। कहा कि जिस संत ने अपना पूरा जीवन फक्कड़पन में गुजार दिया, उनके न रहने पर भी उनकी समाधि का निर्माण हुआ और हजारों लोग उनके नाम पर यहां जुट रहे हैं। उनकी आत्मा को भी इससे असीम संतुष्टि मिल रही होगी।
विज्ञापन

7 of 9
सीएम योगी ने समाधि स्थल पर किया नमन - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
सादगी के बीच आध्यात्मिकता का अहसास
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता और वहां बने आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। धार्मिक आयोजन और स्वच्छता का प्रभाव मिलकर ऐसा पवित्र वातावरण तैयार करते हैं, जो मन में सकारात्मक भाव पैदा करता है। शांतिनाथ की स्मृतियों से जुड़े इस आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उनके प्रति लोगों की आस्था और सम्मान को भी दर्शाती है।

8 of 9
रामकथा के मंच पर सीएम योगी व अन्य - फोटो : स्रोत- सूचना विभाग
योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय जनता को साधने के लिए सबसे पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने संबोधन में जगह दी। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, मंत्री संजय गंगवार, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक विवेक वर्मा, बाबूराम पासवान और स्वामी प्रवक्तानंद के नाम का उल्लेख कर उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक नेतृत्व पंक्ति को एक मंच पर सम्मान दिया। 
विज्ञापन

9 of 9
सीएम योगी के कार्यक्रम में क्षेत्रवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम योग ने जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य व पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह का भी नाम लेकर स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े आयोजन को लेकर अपनी पुरानी आशंका का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें