फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने किया भाई का खून: डंडे से पीट-पीटकर ली जान, घर में ही दफना दी लाश; 12 दिन बाद सामने आया सच, देखें Video

Fri, 26 Dec 2025 10:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलसंडा

सार

हंसराज की हत्या कर नक्षत्रपाल ने उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। इसके लिए उसने करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदा। हत्या का पता चलने के बाद पुलिस शव बरामदगी के लिए गड्ढा खुदवा रही है। 
विज्ञापन
1 of 4
इस घर में दफनाई भाई की लाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पीलीभीत स्थित लिलहर गांव में जमीन के लालच में मझले भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। शव घर में करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच और पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी। युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की गई। पुलिस गड्ढा खुदवाकर शव बरामदगी के प्रयास में जुटी है। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी गांव पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
सात बीघा जमीन को लेकर है विवाद
बीसलपुर कोतवाली के गांव भौरूआ निवासी हंसराज (35) पुत्र करन सिंह तीन भाई थे। वह अपने बड़े भाई पृथ्वीराज के साथ भौरुआ में रहता था। मझला भाई नक्षत्रपाल सिंह अपनी ननिहाल बिलसंडा थाना के लिलहर गांव में परिवार सहित रहता है। परिजनों का कहना है कि ननिहाल में उन्हें सात बीघा जमीन मिली है। इसी जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा है। 12 दिसंबर को हंसराज अपने बड़े भाई को बताकर लिलहर आया था। वापस न जाने पर भाई पृथ्वीराज ने पुलिस को सूचना दी और मझले भाई नक्षत्रपाल पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
14 दिसंबर को की गई हत्या
शुक्रवार की शाम के करीब चार बजे पुलिस गांव पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की तो नक्षत्रपाल ने हंसराज की हत्या कर शव जमीन में दबा देने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि हंसराज की हत्या 14 दिसंबर को की गई। पहले नक्षत्रपाल ने गांव के बाहर मंडी के पास उसकी पिटाई की। बाद में घर लाकर हत्या कर दी और शव गड्ढे में दबा दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
आठ फुट गहरे गड्ढे में दबाया शव, लाठी से पीटकर की हत्या
हंसराज की हत्या कर नक्षत्रपाल ने उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। इसके लिए उसने करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदा। हत्या का पता चलने के बाद पुलिस शव बरामदगी के लिए गड्ढा खुदवा रही है। सूचना पर सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी पहुंची हैं। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें