शिकायत करने के लिए यात्री को अपने मोबाइल पर एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में शिकायत संबंधी डिटेल, यात्रा की तारीख, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होती है। फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देना आवश्यक है। यात्री इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे।
रेल मदद (यात्रा के दौरान वांछित सहायता के लिए मोबाइल एप्लीकेशन) नामक इस अनोखे मोबाइल एप्लीकेशन का विकास उत्तर रेलवे ने किया है। यह एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज कर उनके निवारण की स्थिति के बारे में यात्रियों को लगातार जानकारी मुहैया कराता है। यात्री को पंजीकरण के बाद एसएमएस के जरिये शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराई जाती है।