भीड़ ने अमित शाह को चारों ओर से घेरा।
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को नगर में पहुंचे। उनके आगमन के दौरान कोई हादसा न हो और व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने माइक्रो प्लान तैयार किया था। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस व विभिन्न थानों से ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को सुबह आठ बजे से ही प्वाइंट बनाकर तैनात कर दिया था। मालवीय चौक, अहिल्याबाई चौक, नावल्टी तिराहा, सर्राफा बाजार तिराहा, मीनाक्षी चौक पर बैरियर लगाए थे ताकि इन मार्गों से कोई भी व्यक्ति अपना वाहन लेकर शिव चौक न पहुंच सके। क्योंकि चुनाव के मद्देनजर शिव चौक, भगत सिंह रोड आदि आसपास के बाजारों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाना था। इसी के चलते शिव चौक पहुंचने वाले मार्गो का रूट परिवर्तित किया गया था।