फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गई दुनिया: दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा मातम, नौकरी के लिए फॉर्म भरकर लौट रहे थे घर

Sat, 01 Oct 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में चरथावल-थानाभवन मार्ग पर हादसे में काल का ग्रास बने दोनों दोस्त बेरोजगार थे और नौकरी के लिए फॉर्म भरते रहते थे। शनिवार को भी दोनों डाकखाने में फॉर्म जमा करने के लिए आए थे और इसके बाद वापस घर जा रहे थे। उधर, हादसे के बाद गांव हकीमपुरा और कस्बा चरथावल में शोक छा गया। 

हकीमपुरा गांव निवासी आशीष गरीब परिवार का बेटा था। परिवार में दो बहने और एक भाई है। पिता राजन आरा मशीन पर मेहनत कर अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं। आशीष बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए वह नौकरी के लिए फॉर्म भरता रहता था। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी बस से हुई टक्कर। - फोटो : amar ujala
वहीं उसका दोस्त चरथावल निवासी ऋषभ भी बेरोजगारी के चलते नौकरी के लिए फॉर्म भरता रहता था। उसके पिता गांव हकीमपुरा में डॉक्टर है और अपना क्लीनिक चलाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
दोनों दोस्तों का सपना था कि नौकरी पाकर वह अपने परिवार की सेवा करें। मगर, यह सपना एक बस के चालक की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। जैसे ही बेटों की हादसों में मौत की सूचना मिली तो परिजन मुजफ्फरनगर मोर्चरी पर जा पहुंचे। दोनों ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

4 of 5
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि शनिवार को दोनों दोस्तों को किसी नौकरी का फॉर्म भरना था और इसके लिए ही दोनों दोस्त डाकखाने में आए थे। फॉर्म जमा करने के बाद वापस घर जा रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि रास्ते में बस उनकी जिंदगी छीन लेगी। शनिधाम से कुछ आगे हादसे में दोनों की मौत हो गई।

घटना स्थल पर लग गया था जाम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बेहद ही दर्दनाक था। हादसे को देखकर मार्ग से जा रहे राहगीर मौके पर रुक गए थे। भीड़ होने के कारण जाम भी लग गया था। जिसे पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
बस से उतर कर पैदल गए यात्री
हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई थी। यह देखकर चालक बस से कूदकर भाग गया था। इसके बाद बस में सवार यात्री पैदल ही अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए।

पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर जताई संवेदना
चरथावल क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर संवेदना जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें