किसान मेले में किसानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनी में पहुंचकर पशुपालकों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मेले के सर्वश्रेष्ठ पशु को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेले में भेड़, बकरी, घोड़ा, मुर्राह नस्ल, गिर, हरियाणा नस्ल, साहीवाल, थारपारकर नस्ल के पशु मेले में पहुंच चुके हैं। मेले में करीब 50 लाख के इनाम बांटे जाएंगे।