मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में पहुंचे राजस्थान के बकरे शेरा ने खूब वाहवाही लूटी। बकरे की नस्ल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सोजत क्षेत्र के इस बकरे की ऊंचाई और वजन की जानकारी लोगों ने जुटाई। बकरे के कान की लंबाई 15 इंच से भी अधिक है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी शंकर लाल ने बताया कि इस बकरे का नाम शेरा हैं। यह सोजत नस्ल का है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल सफेद रंग का होता है। शेरा की ऊंचाई 43 इंच है, जबकि उसके कान 17 इंच के है।