फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दोस्ती: राहुल-टिकैत ने हाथ मिलाया, कुछ दूर साथ चले और MSP पर हुई बात, पढ़ें मुलाकात का हर अपडेट

Mon, 09 Jan 2023 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : राहुल गांधी और राकेश टिकैत ने हाथ मिलाया फिर कुछ दूर साथ चले। इस दौरान उन्होंने MSP पर बात की। पढ़िए मुलाकात का हर अपडेट।
विज्ञापन
1 of 5
साथ चलते राहुल और राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
हरियाणा से भारत जोड़ो यात्रा लेकर गुजर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अंबाला की शाहबाद अनाज मंडी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मुलाकात की।

इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाया, कुछ दूर साथ भी चले और किसानों के मुद्दे पर बातचीत की। टिकैत ने राहुल गांधी से कहा कि एमएसपी पर अपना रुख स्पष्ट करें और लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों की अधिक से अधिक मांगों को स्थान दें।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल के साथ राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि सोमवार को हरियाणा के अंबाला में स्थित शाहबाद अनाज मंडी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अर्जुन बालियान, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और अन्य किसान पदाधिकारी वार्ता में शामिल हुए और किसान मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल और टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
टिकैत ने कहा की छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन का कांग्रेस सरकार को हल निकालना चाहिए।

4 of 5
राहुल और टिकैत। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां पर सेब के किसान को भारी नुकसान हुआ है। लागत भी किसान को नहीं मिल रही है। ऐसा ही हाल सेब के किसानों का कश्मीर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साथ चलते टिकैत और राहुल। - फोटो : amar ujala
टिकैत ने कहा कि मॉडल एक्ट बनने से किसानों को अधिग्रहण का सही मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, अगर आप सत्ता में वापसी आते हैं, तो सबसे पहले 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून दोबारा से पुन: स्थिति में लागू करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें