फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, खूब चले लात-घूंसे और डंडे, तस्वीरों में देखें कैसे भिड़े दोनों पक्ष

Wed, 07 Dec 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
टोल प्लाजा पर चले लात-घूंसे। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कर्मचारियों और युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले।



ये है मामला
छपार थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव बरला टोल प्लाजा पर मंगलवार रात में कार सवार युवकों व टोल कर्मचारियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
टोल प्लाजा पर संघर्ष। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि टोल कर्मियों और युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने पांच टोल कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
टोल प्लाजा पर चले लात-घूंसे। - फोटो : amar ujala
छपार क्षेत्र के एक गांव के कुछ युवक मंगलवार देर रात कार में कहीं से आते समय टोल पर पहुंचे थे। पास के ही गांव के कार चालक ने अपनी आईडी दिखाई। आरोप है कि टोल कर्मचारी ने आईडी मानने से इनकार कर दिया तो इससे नाराज होकर युवकों ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की। बाद में कर्मचारियों ने भी मारपीट की। बावजूद इसके दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 

4 of 5
टोल प्लाजा पर चले लात-घूंसे। - फोटो : amar ujala
वहीं पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टोल प्लाजा पर भिड़े दो पक्ष। - फोटो : amar ujala
इसके बाद छपार थाना पुलिस ने पांच टोल कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें