फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर हादसा: लिंटर गिरने से 20 मजदूर दबे, दो की मौत, राहत कार्य जारी

Sun, 14 Apr 2024 08:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के तालड़ा मोड़ पर दुमंजिला छह दुकानों का लिंटर उभारने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिंटर भरभराकर गिया, जिसके नीचे 20 मजदूर दब गए। दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 15 को घायल अवस्था में निकाला गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत कार्य जारी है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलबे में फंसे बिकेश ने कहा, जिंदा हूं
देर रात तक एनडीआरएफ का  राहत कार्य जारी है। लिंटर का बड़ा हिस्सा काटकर जगह बनाई। इस दौरान एनडीआरएफ ने आवाज दी तो मलबे में फंसे मजदूर ने कहा कि वह जिंदा है। देर रात तक टीम उसे सकुशल बाहर निकालने के लिए जुटी है। टीम के सदस्य मलबे के अंदर उतरे हुए हैं। मजदूर रायपुर कम्हेड़ा थाना सैफनी जनपद रामपुर  का रहने वाला है।

घायलों का हाल जानने पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन भी मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के तालड़ा मोड़ पर मवाना के मुरसलीन ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर छह-छह दुकानें बनाई थीं। हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण दुकानों का लिंटर उभरवाने का काम किया जा रहा था। रविवार शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरा लिंटर गिर गया। दूर तक शोर सुना गया। 
विज्ञापन

3 of 8
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव न्याजूपुर निवासी मजदूर मोहित की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल बताए गए हैं। वहीं पीयुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने दो मौत की पुष्टि की है।

 

4 of 8
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत-बचाव कार्य चल रहा है। मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद है। मलबे से निकले मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
ये कर्मचारी कर रहे थे काम
1. रामचंद्र पुत्र रामसेवक निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनीरामपुर 
2. हरिश्चंद्र पुत्र मलखान निवासी उपरोक्त 
3. राहुल पुत्र धीर सिंह निवासी मिल्क खबरी अव्वल थाना बिलारी मुरादाबाद
4. अनुराग पुत्र तीर्थ निवासी उपरोक्त 
5. नवनीत पुत्र तारा सिंह निवासी उपरोक्त 
6. विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी उपरोक्त 
7. अरुण कुमार पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम लिलर बुजुर्ग थाना सिरौली जनपद बरेली 
8. राहुल पुत्र विजेंदर निवासी खबरी अव्वल थाना बिलारी मुरादाबाद 
9. डब्लू पुत्र रामावतार निवासी रेवड़ी थाना बिलारी  रामपुर 
10. संजीव पुत्र राम अवतार निवासी रेवड़ी  थाना बिलारी रामपुर 
11. संजीव पुत्र मोर मुकुट निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर 
12. विक्की पुत्र कृपाल निवासी सराय माजरा थाना शकनी रामपुर 
13. आदित्य पुत्र सतपाल निवासी लोदीपुर थाना शाहबाद रामपुर 
14. विकेश पुत्र कृपाल निवासी सराय माजरा थाना शाहपुर रामपुर
15. हिमांशु पुत्र अमरपाल निवासी नियामतपुर गढ़ी मुरादाबाद
16. नरसी उर्फ मोहित पुत्र अज्ञात निवासी उपरोक्त
17. पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर

इन मजदूरों को निकाला गया
- रामचंद्र, रायपुर, रामपुर
- हरिश्चंद्र, रायपुर, रामपुर
- सुनील, लोधीपुर, रामपुर,
- विक्की, रायपुर, , रामपुर
- आदित्य, लोधीपुर रामपुर
- राहुल, मिलक खावरी, मुरादाबाद
- अनुराग, मिलक खावरी, मुरादाबाद
- नवनीत, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- विपिन कुमार, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- राहुल, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- डब्लू उर्फ बबलू, देबड़ी, मुरादाबाद
- संजीव, देबड़ी, मुरादाबाद
- अरुण कुमार, लिलौर बुजुर्ग, बरेली

उपरोक्त में से डब्लू पुत्र राम अवतार, विपिन पुत्र रामवीर, अनुराग पुत्र तीरथ को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है।

इनकी हुई मौत
पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर, नरसी उर्फ मोहित की मौत हो चुकी है। वर्तमान में बचाव कार्य चल रहा है। सभी अधिकारी मौके और मौजूद हैं। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक यह बताई जा रही हादसे की वजह
हादसे में सुरक्षित बचे मजदूर संतोष और कृष्णपाल के अनुसार लिंटर उठ चुका था। रविवार को चिनाई का काम चल रहा था। पास ही हाईवे पर चल रहे रोलर की दलक दिन में कई बाहर महसूस हुई। अभी तक यही लग रहा है कि दलक के कारण दुकानों का लिंटर गिर गया।

डेढ़ वर्ष पहले खरीदी जमीन, बनाईं दुकानें
मवाना के मुरसलीन ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर तालड़ा के निकट करीब डेढ़ वर्ष पहले जगह खरीदी थी। यहां पर पहले छह दुकानें नीचे बनाई गईं, उसके बाद पहली मंजिल पर छह दुकानें बनाई गईं। इसी दौरान हाईवे का निर्माण हुआ तो दुकानें नीचे चली गई। यही वजह है कि मुरसलीन ने लिंटर उठवाने के लिए मजदूर बुलाए गए थे।
 
बरेली, रामपुर  और मुरादाबाद के थे मजदूर, जैक से उठाया जा रहा था लिंटर
जैक से लिंटर उठाने का ठेका रामपुर के थाना शाहाबाद के गांव मजरा रायपुर के ठेकेदार छुट्टन पुत्र अजब सिंह ने लिया था। यहां काम करने का पांचवां दिन था। ठेकेदार ने बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के मजदूर बुलाए थे।
 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जानसठ में लगाई 20 एंबुलेंस 
एंबुलेंस प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि 108 व 102 की 20 एंबुलेंस को मौके पर तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने और भी एंबुलेंस को भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि विभाग मौके पर नजर रख रहा है। खतौली, जानसठ, मीरापुर और मोरना क्षेत्र के अस्पतालों के स्टाफ को अलर्ट किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीएमएस निगरानी कर रहे हैं।  

जिला अस्पताल की इमरजेंसी अलर्ट
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत ही इमरजेंसी में चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। अभी तक अस्पताल में तीन घायल और एक मृतक को लाया गया है। इमरजेंसी में पर्याप्त चिकित्सक और स्टाफ नर्स तैनात है। 
विज्ञापन

8 of 8
मंत्री संजीव बालियान व राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
हर संभव मदद की जाएगी : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। लखनऊ बात होगी। अभी आचार संहिता का समय है। मुजफ्फरनगर के लोग हमेशा मदद के लिए आगे आते हैं। यही हादसे के समय भी किया। जानसठ के लोगों ने हिम्मत दिखाई है।
 
यह भी मौके पर पहुंच गए
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें