फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatauli Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

Mon, 05 Dec 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

 खतौली में उप चुनाव अपडेट:
विज्ञापन
1 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। इससे पहले रविवार शाम तक शाम तक मतदान कर्मी 369 बूथों पर पहुंच गए थे। मतदान शाम छह बजे तक कराया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हालांकि सुबह के समय मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। 9 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

खतौली विधानसभा चुनाव के दौरान नावला में एक ईवीएम मशीन खराब थी। जिसकी सूचना पर एसपी सिटी और एडीएम ई ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन को बदलवाया। यहां दोबारा से मतदान शुरू कराया। नावला मतदान केंद्र पर ही एक एजेंट के पास मोबाइल बरामद हुआ। इससे मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। जैसे जैसे दिन चढ़ने लगा वैसे ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ने लगी। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र खतौली के उपचुनाव के मैदान में  14 प्रत्याशी हैं। वहीं तकरीबन तीन लाख मतदाता आज इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने पहुंचा तीन फीट का दानिश
खतौली के ढाकन वाला चौक निवासी दानिश भी उपचुनाव में मतदान करने के लिए पहुंचा। दानिश ने कहा कि उसने विकास के मुद्दे पर वोट दिया है। अपनी शादी की मांग को लेकर एक दिन पहले ही दानिश चर्चा में आया था।
 
विज्ञापन

3 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
बूथ संख्या 282 पर बदली गई खराब ईवीएम
रतनपुरी क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरा में प्राथिमक विद्यालय के बूथ संख्या 282 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। ईवीएम को बदलकर दूसरी ईवीएम लगाई गई। जिसके बाद मतदान फिर से सुचारु हो सका।

 

4 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक बूथ पर एक महिला कर्मचारी
खतौली में 369 बूथ हैं, इनमें प्रत्येक बूथ पर एक महिला कर्मचारी लगाई गई है। महिला वोटरों की पहचान करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
तीन लाख 12 हजार 446 हैं मतदाता
खतौली उप चुनाव में तीन लाख 12 हजार 446 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक लाख 67 हजार 79 पुरुष और एक लाख 45 हजार 348 महिला मतदाता हैं। 171 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 369 बूथ हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और गठबंधन की सीधी टक्कर
उप चुनाव के लिए खतौली विधानसभा का मैदान सज चुका है। आज 14 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। सियासी गलियारों में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। दोनों राजनीतिक दल दिनभर अपने-अपने बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे। मतदान के दिन के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों ने रणनीति बनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खतौली उपचुनाव, khatauli Election - फोटो : अमर उजाला
खतौली में राजनीतिक दलों के दावों और वादों के बाद अब जनता के फैसले की बारी है। आज जनता अपना फैसला ईवीएम का बटन दबाकर करेगी। नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। निवर्तमान भाजपा विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी ने समर्थकों और संगठन के लोगों के साथ बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया।

दूसरी और सपा-रालोद और आजाद समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया ने भी रणनीति तैयार की। दोनों राजनीतिक दलों ने विधानसभा के 369 बूथों के बस्ते तैयार कराकर कार्यकर्ताओं को भिजवाए। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने का अनुमान सियासी गलियारों में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें