फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: चार चिताएं जलती देख बिलख उठा पूरा गांव, सदमे में परिवार, एक झटके में उजड़ गईं थीं सात जिंदगियां

Fri, 14 Apr 2023 12:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
गम में पूरा गांव। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के होशियारपुर में हुए हादसे में खेड़ा मस्तान के चार लोगों की मौत से गम का माहौल है। वहीं, शुक्रवार सुबह एक साथ चिताएं जलीं तो गांव बिलख उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक उमेश मलिक ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

होशियारपुर के बीत क्षेत्र के गांव बस्सी में बुधवार रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
एक साथ जलीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि श्रद्धालु श्री गुरु रविदास के धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा के लिए पैदल जा रहे थे। हादसे में खेड़ा मस्तान गांव के चार और काकड़ा गांव की एक किशोरी की मौत हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
एक साथ जलतीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 22 अक्तूबर को यह परिवार पंजाब गया था। इनमें काकड़ा निवासी शीशपाल अपनी पत्नी कुसुम, बेटे मांगा व बेटी रामो उर्फ उन्नति (14) और शीशपाल का साला खेडा मस्तान फुगाना निवासी सुदेश व उसी गांव के राम कुमार, पुष्पेंद्र आदि के परिवार भी शामिल थे।

4 of 5
एक साथ जलतीं चार चिताएं। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मृतकों का खेड़ा मस्तान गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
होशियारपुर के हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- उन्नति उर्फ रामो (14), काकड़ा, थाना शाहपुर
- सुदेश (45), खेड़ा मस्तान, थाना फुगाना 
- गीता (35), खेड़ा मस्तान, थाना फुगाना 
- राहुल (18), खेड़ा मस्तान, थाना फुगाना 
- खूशबू (14), खेड़ा मस्तान, थाना फुगाना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें