फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: यूपी में एनकाउंटर का खौफ, बदमाश ने नदी में लगाई मौत की छलांग, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 14 Mar 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में अलग-अलग मामलों में आरोपी दो युवक गलियों में रास्ता भटक गए। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए जंगल की तरफ भागे थे। छलांग लगाई, लेकिन नदी पार नहीं कर सके। मोहित गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

2 of 9
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली का गैंगस्टर मोहित अपने साथी अजय के साथ पुलिस को देखकर भागा, लेकिन शहर की गलियों में रास्ता नहीं मिल पाया। दोनों तैरना नहीं जानते थे। नदी में पानी गहरा होने के कारण दोनों फंस गए। 
विज्ञापन

3 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, शोर सुनकर किसान लियाकत पहुंचा तो उसने किसी तरह अजय को बचा लिया। किसान ने बताया कि मोहित गहरे पानी में चला गया था और उसकी आवाज तक नहीं आई। किसी तरह वह एक ही युवक को बचा पाया।

4 of 9
मौके पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अजय बोला, मैं तो मोहित के पीछे कूद गया
बुजुर्ग किसान लिकायत के प्रयास से बच गए अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीछा किया था। पुलिस से डर कर मोहित ने बाइक को और भी तेज भगा दिया था। वह इतना डर गया था कि उसने नदी में छलांग लगा दी थी। उसी को देखकर वह भी कूद गया था।
विज्ञापन

5 of 9
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
दोनों युवकों पर दर्ज है मुकदमे
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मोहित मलिक पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन थाना और भौराकलां समेत अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज है। अजय शर्मा पर भी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा है, जिसमें वह जमानत पर चल रहा है। मोहित खेती का काम करता था। जबकि अजय शर्मा पिकअप गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन

6 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोहित की मौत से गम में डूबे परिजन
काली नदी में डूबने वाले युवक मोहित की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा आर्यन और ढाई साल की बेटी आरू है। नदी में छलांग लगाने वाले दोनों युवकों के पिता दिव्यांग है।
विज्ञापन

7 of 9
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
गोताखोर बुलाकर कराई तलाश
पुलिस पहुंची तो मोहित के डूबने की जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। गोताखोर बुलाकर मोहित की तलाश शुरू कराई गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब पांच घंटे बाद शव बरामद हुआ।

8 of 9
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला
मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह पुलिस चौकी पर चल रही चेकिंग के डर से भागे बाइक सवार दो युवकों ने शामली रोड स्थित काली नदी में छलांग लगा दी। एक युवक को बुजुर्ग ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया, जबकि दूसरे का शव करीब पांच घंटे बाद बरामद हुआ।

विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
मृतक पर गैंगस्टर और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बचाए गए युवक पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें