फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई

Wed, 01 Mar 2023 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर अपने हिस्से की पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी एक भाई के नाम की है। इसके अलावा संपत्ति की एक वसीयत भी तीन भाइयों के नाम कर दी। 

बुढ़ाना की अपने हिस्से की पैतृक संपत्ति की वसीयत और पावर ऑफ अटॉर्नी भाइयों के नाम करने के बाद वह कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एक भाई ने विरोध किया, जिससे पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में छोड़ दिया।

विज्ञापन

2 of 8
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को कार में सवार होकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके अधिवक्ता भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी तहसील के अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के साथ पहले से ही मौजूद थे। सब रजिस्ट्रार पंकज जैन अपने कार्यालय में पहुंचे और अभिनेता को अपने पास कुर्सी पर बैठाया। अभिनेता ने सब रजिस्ट्रार के सामने पहले से तैयार दो दस्तावेज पर अपने हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन

3 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि नवाजुद्दीन ने अपनी सारी पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई अधिवक्ता अलमासुद्दीन के नाम की है। इस संपत्ति के सारे अधिकार अपने भाई को दे दिए हैं। दूसरे दस्तावेज में उन्होनें अपनी संपत्ति की वसीयत की है। वसीयत के अनुसार वह जब तक जीवित है, अपने हिस्से की संपत्ति पर उनका अधिकार रहेगा। उनके बाद उनके हिस्से की पैतृक संपत्ति भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी, माजुद्दीन सिद्दीकी और मिन्हाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम चली जाएगी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने बाद वह अपनी कार में बैठकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

4 of 8
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
अपने आवास पर नहीं गए नवाजुद्दीन
पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी की अपने हिस्से में आई पैतृक संपत्ति का नवाजुद्दीन ने वसीयत और पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी। तहसील के बाद वह अपने आवास पर भी नहीं गए। संपत्ति को लेकर परिवार में कई बार तकरार हुई थी।
विज्ञापन

5 of 8
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
पहले से ही तैयार थे दस्तावेज
अभिनेता के अधिवक्ता भाई अलमासुद्दीन अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुधवार सुबह से ही अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के पास मौजूद थे। नवाजुद्दीन की सहमति के अनुसार उन्होंने उनके हिस्से की संपत्ति के सभी कागजात तैयार किए। सभी कागजात लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। अभिनेता करीब तीन बजे कार में सवार होकर सीधे सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

6 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
फोटो खिंचवाने की रही होड़
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आने की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वालों व अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। बॉलीवुड अभिनेता ने भी मुस्कराते हुए अपना मॉस्क हटाया। सबके साथ फोटो खिंचवाए। किसी ने फोटो खिंचवाया तो किसी ने सेल्फी ली। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन

7 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
एक भाई ने किया हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आने से पहले उनके छोटे भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने तहसील परिसर में हंगामा किया। उसके भाई ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैसले का विरोध किया। परिजनों ने उसे समझाया कि नवाज केवल अपने पैतृक हिस्से का समाधान करने आया है। किसी ओर के हिस्से से उसे कोई मतलब नहीं है। पुलिस तहसील में पहुंच गई और अयाजुद्दीन को हिरासत में ले लिया। नवाजुद्दीन के तहसील से चले जाने के बाद पुलिस ने अयाजुद्दीन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
चुप ही रहे नवाज
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कार से उतरकर सीधे सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से किनारा किया, किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मीडिया से दूरी बनाए रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें