अमरोहा में महिला की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा हो गया है। पुलिस का दावा हत्या करने वाले आरोपी युवक के महिला से अवैध संबंध थे। युवक को महिला कई माह से ब्लैकमेल कर रही थी।
अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में घरों में खाना बनाने वाली महिला रीना की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला के आरोपी युवक से अवैध संबंध थे और वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि महिला रीना उससे लगातार पैसे की मांग कर रही थी। वह पहले भी कई बार पैसे ले चुकी थी और अब तीन लाख रुपये की मांग कर रही थी। महिला ने पैसे न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 10
मृतक महिला और आरोपी युवक
- फोटो : संवाद
घटना का खुलासा और बरामदगी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके महिला से अवैध संबंध थे और वह ब्लैकमेल कर रही थी। कई बार पैसे ले चुकी थी अब तीन लाख की मांग कर रही थी। रकम ना देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी। इससे परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
3 of 10
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
मंगलवार सुबह को हसनपुर रहरा मार्ग पर तीसरा मिल के नजदीक एक खाली प्लाट में महिला का शव मिला था। महिला की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हसनपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि महिला का शव मिलने के बाद महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
4 of 10
रीना हत्याकांड का खुलासा करते एसपी अमित कुमार आनंद
- फोटो : संवाद
केस दर्ज करने के बाद थाना पुलिस एवं एसओजी और सर्विलांस टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। इस संबंध में नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी मनिहारान निवासी आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। उसकी दुकान पर महिला का बेटा भी काम करता था। उसी दौरान महिला से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
रीना हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
महिला हर माह आठ हजार रुपये लेती थी। दिवाली के त्योहार पर महिला ने 20 हजार की मांग की थी। इसके अलावा महिला ने तीन लाख रुपये और मांग थी। रुपये नहीं देने पर सबको सच बताकर कानूनी कार्रवाई कराने की धमकी भी दी थी। महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
6 of 10
रीना हत्याकांड
- फोटो : संवाद
सोमवार की शाम करीब 6.45 पर महिला को बाइक पर बैठाकर आरोपी कलीम घटनास्थल पर ले गया और वहां छुरा से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। महिला का मोबाइल एवं चुनरी लेकर भाग गया। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर छुरा, मृतका का मोबाइल, चुनरी और बाइक बरामद की गई है। पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद का रहने वाला है परिवार दस साल से रह रहे हसनपुर में
हसनपुर नगर के हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरे मील के पास एक खाली प्लॉट शव पड़ा देख लोगों में सनसैनी फैल गई। शव खून से लथपथ था। उसकी शिनाख्त नगर की ही रहने वाली रीना के रूप में हुई। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
8 of 10
अमरोहा में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
रीना का परिवार मुरादाबाद के कटघर का रहने वाला था और पिछले 10 साल से हसनपुर में किराए पर रह रहा था। मृतका रीना घरों में खाना बनाने के साथ फड़ लगाकर चप्पल बेचने का भी काम करती थी। पुलिस इस मामले में फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गया है। इसके अलावा भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
9 of 10
अमरोहा में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
पहले भी गर्दन काटकर की गई थी महिला की हत्या
इस वारदात ने क्षेत्र में चार साल पहले आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दढि़याल में हुई एक अन्य महिला की गर्दन काटकर हत्या की घटना की याद दिला दी है। हालांकि, उस मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को ही गिरफ्तार किया था।
रात में शराबियों का अड्डा बन जाता है घटनास्थल
घटनास्थल पर एक खाली शराब की बोतल भी मिली है। खाली प्लॉट में एक मढैया और तखत पड़ा हुआ है, जिसके कारण यह स्थान रात में शराबियों का अड्डा बन जाता है। पुलिस इन सभी तत्वों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।