फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विश्व योग दिवस के अवसर पर मुरादाबाद में अनेक स्थानों पर आयोजित हुए योग शिविर और कार्यशालाएं

Tue, 22 Jun 2021 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 4
योग करते लोग - फोटो : amar ujala
सांख्य दर्शन में योग की परिभाषा को पुन: जीने का कारण और आवश्यकता दोनों ही पिछले सवा साल से चल रहे कोरोना संक्रमण काल ने दी है। अनेक चर्चाओं का सार निकालें तो पाएंगे कि व्यक्ति और प्रकृति के बीच आई दूरी ही रोगों की असल वजह है।

कोरोना ने हमें समझाया है कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने खान-पान से लेकर रहन-सहन तक को प्रकृति के अनुरूप ही बनाएं। भारतीय परंपरा में वैसे भी हित भुक, मित भुक, ऋत भुक का नियम है। आयुर्वेद इसी को अपनाने की बात कहता है। कोरोना के कारण हमने अपनी दिनचर्या और जीवनशैली दोनों को बदला है। इस दौरान योग ने अनेक कोरोना रोगियों न केवल ठीक किया, बल्कि उन्हें कम समय में ही पहले जैसी सेहत लौटा दी।
 
कोरोना काल के बीच आए इस दूसरे विश्व योग दिवस पर मुरादाबादवासियों ने स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ योग किया। घर के कमरों से लेकर मैदानों और पार्कों तक पीतलनगरी योगमय दिखाई दी। सूर्योदय के साथ ही अनेक स्थानों पर योग कक्षाएं और शिविरों का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं और ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से आसन-प्राणायाम कराए गए। योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों और बुजुर्गों से बच्चों तक ने व्यायाम किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी ने संकल्प लिया कि कोरोना सहित अन्य अनेक बीमारियों से बचने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
पीएसी में जवानों ने किया योग - फोटो : amar ujala
पीएसी में जवानों ने किया योग
नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के परेड मैदान में सेना नायक अनुराग वत्स के निर्देशन में योगाचार्य अमित गर्ग द्वारा जवानों को योग अभ्यास कराया गया। योग द्वारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीके बताए गए। इस दौरान शिविर प्रभारी अमित कुमार, सूबेदार मेजर नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 4
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने आवास के बगीचे में किया योग - फोटो : amar ujala
डीएम ने अपने बगीचे में किया योग
कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम नहीं हुआ। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने आवास के बगीचे में ही योग किया। उन्होंने कहा कि योग को आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। स्वस्थ शरीर के लिए हर किसी के लिए योग करना जरूरी है। नियमित योग से खुद को निरोगी रख सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
योग करते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने को यह कार्यक्रम किया गया। योगाभ्यास के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें