फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस: महिला ने 12 साल बाद प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, अब आरोपी का बेटा भी 11 का हो चुका

Fri, 09 Sep 2022 08:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि प्रेमी अब तक शादी का झांसा देकर उसे बरगलाता रहा। महिला का दावा है कि प्रेमी से जन्मा उसका बेटा भी 11 साल का हो चुका है। बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मझोला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मझोला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 साल पहले मुरादाबाद में ममेरी बहन की शादी समारोह के दौरान अमरोहा जिले के शीलगढ़ निवासी अशोक सैनी से उसकी मुलाकात हुई थी। उस समय वह 16 साल की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अशोक उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ ही दिनों में वह गर्भवती हो गई। कुछ दिनों बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रेमी आए दिन शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए उसे प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विरोध करने पर उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक साल तक प्रेमी के साथ रहने के बाद वह अपने मायके चली आई। मायके आने पर पता चला कि पिता भी उसकी मां को छोड़कर कहीं चले गए हैं। प्रेमी उसे शादी करने और अपने घर लेकर जाने के लिए बरगलाता रहा।

ये भी पढ़ें- गुंडा है, फिर पीटेगा!: लिखकर खा लीं सल्फास की 10 गोलियां, सुसाइड नोट में बेबसी का किस्सा सुन भर आएगा दिल

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अशिक्षित महिला प्रेमी पर भरोसा करके अपनी मां और भाई के साथ मायके में रहने लगी। धीरे-धीरे उसका बेटा बड़ा हुआ तो उसने बेटे का स्कूल में एडमिशन करा दिया।करीब 12 दिन पहले प्रेमी से उसकी मुलाकात कचहरी में हुई। दोनों पक्षों के आमने सामने होने पर प्रेमी के परिजनों ने पीड़िता के साथ-साथ उसके भाई को पीट दिया।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मारपीट में पीड़िता का दांत भी टूट गया। भरोसा टूटने पर वह न्याय पाने के लिए पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जयदेव यादव ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रेमी अशोक सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी 2009 में कर चुका था शादी
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके प्रेमी अशोक सैनी ने 2009 में एक अन्य महिला से शादी की थी, लेकिन उसने इस बात का खुलासा नहीं किया था। मायके आने पर उसे अशोक के बारे में यह नई जानकारी मिली। आरोपी ने कचहरी में समझौते की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें