फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और पति का कत्ल: करंट के झटके दिए, पिलाया जहर, हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था, पवन की हत्या करनी है

Mon, 25 May 2026 11:55 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी में एक और पति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमियों के साथ मिलकर हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था कि पति पवन की हत्या करनी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि हत्या के बाद जहर इसलिए दिया कि पवन की मौत को आत्महत्या का रूप दिया सके। 
विज्ञापन
1 of 13
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश में अफेयर में एक और पति की बलि दी गई है। मुरादाबाद से रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अपनी बहन के साथ मिलकर पति को मार डाला। आरोपियों ने पहले उसे करंट लगाया था, इसके बाद उसे जहर दे दिया। आरोपियों ने क्रूरता से उसे मौत दी। 

दरअसल, मृतक पवन कुमार ठाकुर को मारने के लिए पत्नी आंचल ने बहन शिखा के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले साजिश रच ली थी। शनिवार का दिन तय कर दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले ही बुला लिया था। शाम को घर में घुसते ही पवन को बंधक बनाकर डंडों के पीटा।

विज्ञापन

2 of 13
पवन की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
करंट के झटके दिए और बाद में जबरन जहर पिला दिया। बेसुध होने पर उसे सीढ़ी के नीचे धक्का दे दिया। ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी, साली और दोनों के प्रेमी चंद मिनटों में ही टूट गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 13
घटना के बारे में बताते पवन के परिजन - फोटो : अमर उजाला
एएसपी अभिनव द्विवेदी के अनुसार चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात अपने छोटे भाई पवन ठाकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पवन की पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा, पत्नी का प्रेमी अंकित और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर ने घटना को अंजाम दिया है।

4 of 13
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बहनों - फोटो : अमर उजाला
बताया कि पवन की पत्नी आंचल गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके तहेरे जेठ के बेटे अंकित से प्यार करती थी। जानकारी मिलने पर पवन ने विरोध किया। भाई ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध में बाधक बनने और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर साजिश के तहत पवन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

5 of 13
पवन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
करंट के झटके दिए और जहर देकर सीढ़ियों से धकेल दिया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी मझोला रविंद्र कुमार और अपराध निरीक्षक मुजम्मिल खां ने पवन की हत्यारोपी पत्नी आंचल, मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके प्रेमी अंकित, उसकी बहन शिखा और शिखा के प्रेमी मझोला के जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

6 of 13
हत्यारोपी शिखा - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि हत्या के बाद जहर इसलिए दिया कि पवन की मौत को आत्महत्या का रूप दिया सके। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

7 of 13
पवन की पत्नी आंचल - फोटो : अमर उजाला
छह दिन पहले शिखा को बुला लिया था आंचल ने
पवन के भाई देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए आंचल ने छह दिन पहले अपनी बहन को बुला लिया था। दोनों ने अपने प्रेमियों अंकित और अजय दिवाकर को घटना से पहले घर में बुलाया था।

8 of 13
हत्यारोपी अंकित - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम करीब छह बजे पवन घर में आया। इसके बाद हमलावरों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि पत्नी ने एक सप्ताह पहले घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

9 of 13
पवन हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की दस बीघा जमीन और मकान पर थी नजर
घटना के शिकार पवन ठाकुर की गांव में दस बीघा जमीन और मकान मौजूद था। बड़े भाई का कहना है कि पत्नी की नजर जमीन और मकान पर थी। वह पति की हत्या कर प्रेमी के साथ संपत्ति पर राज करना चाहती थी। इसी कारण उसने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

10 of 13
घटना के बारे में एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।

11 of 13
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी। दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं।

12 of 13
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डॉक्टरों ने पवन को घोषित किया मृत
इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

13 of 13
अवैध संबंधों में की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला
पति के तहेरे भाई के बेटे से अफेयर 
इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों संग बनाई हत्या की योजना
करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें