मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
आजकल आसमान से बरसती आग से जीना दूभर हो गया है। इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हीट वेव और लू के थपेड़े बैचेनी बढ़ा रहे हैं। 21वीं सदी में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूरज निकलने के साथ धूप की जो तपिश शुरू होती है, वह आधी रात तक बरकरार रहती है। सुबह दस बजे के बाद से कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है।