यूपी के रामपुर जिले में सीने में चार गोलियां दागकर वाशिंग सेंटर संचालक की हत्या का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर वारदात को अंजाम दिया। मृतक ने रिश्ते की विधवा दादी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस की जांच इसी एंगल पर चल रही है। बताया जाता है कि मृतक पत्नी की मौत पर जेल भी गया था।
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार को कार सवार बदमाशों ने वाशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सीने पर चार राउंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर भाग गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह भी माैके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच पड़ताल की। टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर गिल कार वॉशिंग सेंटर है।
शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे। तभी कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उतरते ही उन्होंने नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। सीने में गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर कार में बैठकर बिलासपुर की ओर भाग निकले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही देर में नवजोत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की लाइव फुटेज देख बदहवास हुई मां
सीसीटीवी फुटेज में बेटे की हत्या का लाइव दृश्य देखकर मां जगदीश कौर बदहवास हो गईं। बेटे को गोलियां लगते देख उनका कलेजा कांप उठा। मां की हालत देखकर रिश्ते की महिलाओं और अन्य परिजनों ने उन्हें बामुश्किल संभाला। चीख-पुकार के बीच परिजन किसी तरह मां को ढांढस बंधाते रहे। माहौल इतना गमगीन हो गया कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
4 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्ते की विधवा दादी से किया था प्रेम विवाह, इसी एंगल पर चल रही पुलिस की जांच
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र में कार प्रेशर वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बताया जाता है पत्नी ने अपने मायके में जहर खा लिया था लेकिन पत्नी के मायके वालों ने हत्या होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और नवजोत को जेल जाना पड़ा था।
वह करीब डेढ़ साल पहले जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने अपनी उम्र से करीब 16-17 साल बड़ी विधवा महिला से शादी कर ली थी, अब उसकी हत्या के पीछे यही रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि जेल से जमानत पर आने के बाद नवजोत का अपनी पड़ोसन जिनकी आयु करीब 45 वर्ष है और रिश्ते में उसकी दादी लगती है से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला तीन बच्चों की मां है। उसके दो बेटे न्यूजीलैंड में रहते हैं। बताया जाता है कि महिला करीब डेढ़ साल पहले नवजोत के साथ चली गई थी। वह नवजोत के साथ ही रह रही थी। हालांकि, इन पुराने घटनाक्रमों का शनिवार को हुई हत्या से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
6 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस हत्या के कारणों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने भी प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे यही वजह होने की आशंका जताई है लेकिन वास्तविकता तो जांच के बाद ही पता लगेगी। कार प्रेशर वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन
7 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेंटर पर भी दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो घटनास्थल के आमने-सामने हैं। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। सीओ के अनुसार, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के समय सेंटर पर मौजूद नौकर राम औतार निवासी मेहंदीनगर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावरों के आने और भागने के रास्ते की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी एकत्र कर रही है।
8 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेंटर का वाईफाई बंद मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा
कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने सेंटर का वाईफाई बंद मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने मामले में मिलीभगत की आशंका जताते हुए नाराजगी जाहिर की। इससे मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। परिजनों का कहना था कि सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद वाईफाई बंद मिलने से घटना से जुड़े साक्ष्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वाईफाई बंद होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही डीवीआर से कोई छेड़छाड़ हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
9 of 11
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता के साथ रहता था नवजोत, बहन कनाडा में
मिलकखानम। कुम्हरिया कलां में हत्या का शिकार हुआ नवजोत सिंह अपने माता-पिता की दो संतानों में एक था। उसकी बहन कनाडा में रहती है, जबकि नवजोत अपने माता-पिता जगदीश कौर और निशान सिंह के साथ रह रहा था। शनिवार शाम हुई वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
10 of 11
रामपुर में हत्या
वॉशिंग सेंटर पर बैठे नवजोत पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सीने में कई गोली लगने से उसकी मौत हो गई। शव घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर अपने कार्यालय के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।
प्रथमदृष्टया बेमेल शादी विवाद को माना जा रहा वजह
रात आठ बजे तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। हत्या के पीछे नवजोत के घर के निकट ही उम्र में करीब 20 साल बड़ी विधवा महिला से शादी करने का विवाद प्रथमदृष्टया सामने आ रहा है। इस बेमेल शादी से महिला के परिजन रंजिश रखते हैं। तहरीर मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।- अनुराग सिंह, एएसपी, रामपुर।