रामपुर में वॉश सेंटर संचालक नवजोत सिंह के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान शरीर पर गोली लगने के दो घाव सामने आए। इनमें एक गोली रीढ़ के पास और दूसरी पीठ पर लगी थी। उधर, सामने आए हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज देख लोगों का दिल दहल गया।
विज्ञापन
1 of 12
नवजोत हत्याकांड की पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार शाम कार वॉश सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार सवार दो नकाबपोश बदमाश सेंटर पर पहुंचकर नवजोत पर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
वारदात के बाद हमलावर बिलासपुर की ओर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार सेंटर पर रुकी। नवजोत अपने कार्यालय में बैठा था, तभी दो नकाबपोश बदमाश कार से उतरकर अंदर की ओर बढ़े।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवजोत ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन एक हमलावर ने गोली चला दी, जिससे वह दुकान के बाहर गिर गया। जान बचाने के लिए नवजोत ने सेंटर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। फुटेज में कुल सात राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
3 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
नवजोत सिंह के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान शरीर पर गोली लगने के दो घाव सामने आए। इनमें एक गोली रीढ़ के पास और दूसरी पीठ पर लगी थी। उधर, वारदात के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की ओर से कम से कम सात राउंड गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
4 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी घर छोड़कर भागे
हत्या की वारदात में नामजद आरोपी भागे हुए हैं। हत्या के मुख्य आरोपियों की कोठी मृतक नवजोत सिंह की कोठी के ठीक सामने है। वारदात के बाद से कोठी पर कोई नजर नहीं आ रहा है। कोठी के बाहर सन्नाटा पसरा है। सामने ही रहने वाले नवजोत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों के फरार होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
5 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां बिलख रही, पिता गुमसुम
बेटे की हत्या के बाद से निशान सिंह और उनकी पत्नी जगदीश कौर का बुरा हाल है। सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मां जगदीश कौर रह-रहकर बिलख पड़ती हैं, जबकि पिता निशान सिंह गुमसुम बैठे हैं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मां बदहवास हो गई थीं। उन्हें संभालने में परिजनों और रिश्तेदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
6 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन में दो हत्याएं, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
रामपुर जिले में तीन दिन के भीतर हुई हत्या की दो वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर में गैंगस्टर के आरोपी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मिलक खानम में कार वॉशिंग सेंटर संचालक को गोलियों से भून दिया गया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं।
विज्ञापन
7 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दूसरे हत्याकांड के आरोपी अब तक फरार हैं। लगातार हुई इन दो वारदातों ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पुलिस के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
8 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन घटनाओं के बाद जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हत्या जैसी गंभीर वारदातों के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी अहम होती है। मिलक खानम मामले में अब पुलिस की जांच पर निगाहें टिकी हैं।
9 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या है पूरा मामला
सीने में गोलियां दागकर वाशिंग सेंटर संचालक की हत्या
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार को कार सवार बदमाशों ने वाशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सीने पर चार राउंड फायर किए। आरोपियों की तरफ से करीब सात राउंड फायर किए गए थे।
10 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर भाग गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच पड़ताल की।
11 of 12
नवजोत हत्याकांड
- फोटो : संवाद
टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर गिल कार वॉशिंग सेंटर है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे। तभी कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उतरते ही उन्होंने नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। सीने में गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर कार में बैठकर बिलासपुर की ओर भाग निकले। कुछ ही देर में नवजोत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है।