फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Photo: 24 घंटे में 3.5 डिग्री गिरा पारा... कांपे लोग, बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

Tue, 24 Dec 2024 04:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कोहरे और शीतलहर के चलते दिन का तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। ठंड बढ़ने से लोग अलाव तापते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोहरा और 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद मंडल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह कोहरा, फिर बादल छाने और शीतलहर चलने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन का तापमान गिरने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। शाम को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। समय बढ़ने के साथ कोहरा तो छंट गया लेकिन बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहिया में घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में सुबह नमी 88 फीसदी थी, जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति उत्तर से दक्षिण दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब ठंड में लगातार बढ़ोतरी होगी।

4 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ 27 और 28 दिसंबर को सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश होने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड होने की वजह से सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। सुबह स्कूल जाने के लिए भी बच्चों को खासी परेशानी हुई।  जैकेट, कैप और ग्लव्स पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहिया वाहनों से जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते नजर आए। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय भी बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से तब भी राहत नहीं मिली।

विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइम टेबल, इंतजार को मजबूर यात्री

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें कोहरे के कारण पहले ही निरस्त चल रही हैं। बाकी ट्रेनों का टाइम टेबल भी कोहरे ने बिगाड़ दिया है। 23 दिसंबर को हावड़ा से रवाना हुई दून एक्सप्रेस के रेलवे के एप के मुताबिक 10 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के अलावा रूट डायवर्जन भी इसके लेट होने का कारण है।यह ट्रेन देर रात 12:50 बजे मुरादाबाद पहुंचती है, इसके सुबह 10:50 बजे पहुंचने का अनुमान एनटीईएस एप के मुताबिक है। इसके अलावा मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

8 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर यात्री इंतजार करते नजर आए। भीषण ठंड में ट्रेनों का इंतजार यात्रियों के लिए दोहरी मार की तरह है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों के समयपालन में काफी सुधार हुआ है। इसमें लगातार सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को (15127) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, (22423) गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट, (15655) कामाख्या-मां वैष्णो देवी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, व (14241) प्रयागराज-सहरानपुर नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट की देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें