फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काला चश्मा में थिरके संभल के एसपी विश्नोई, एएसपी अंशिका संग सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल

Fri, 27 Mar 2026 04:26 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। इस कार्यक्रम में दोनों परिवार के सदस्य और कई अधिकारी शामिल हुए। अब इसकी तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी - फोटो : संवाद
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की सगाई समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक संगीत, हंसी-ठहाकों और तालियों की गूंज रही। सगाई की रस्म के बाद माहौल उस समय और भी खास हो गया जब एसपी बिश्नोई काला चश्मा लगाकर फिल्मी अंदाज में डांस करते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी - फोटो : संवाद
उनके साथ अंशिका वर्मा भी पारंपरिक परिधान में थिरकती नजर आईं। इस आईपीएस कपल का यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी - फोटो : संवाद
मंच पर अंगूठी पहनाने के दौरान तालियों और खुशियों का माहौल देखने लायक था। बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल आईपीएस जोड़ी की शादी के आगे के कार्यक्रम राजस्थान में होंगे।

4 of 5
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी - फोटो : संवाद
27 मार्च को बाड़मेर में हल्दी-संगीत, 29 मार्च को विवाह और 30 मार्च को जोधपुर में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों ने इस सगाई को और भी चर्चित बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी - फोटो : संवाद
आमतौर पर कानून-व्यवस्था संभालने वाले यह अधिकारी इस बार अपनी निजी खुशियों के कारण सुर्खियों में हैं। यूजर उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें