फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार की मौत: बिखरा परिवार... संकट में दो मासूमों का भविष्य, पति-पत्नी और बेटे के शव देख रो पड़ी हर आंख

Sun, 21 Dec 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खजरा खाकम के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी। कमालपुर में एक साथ तीन चिताएं जलीं। इससे पहले पति-पत्नी और बेटे के शव देखते ही हर आंख रो पड़ी।
विज्ञापन
1 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

संभल में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव खाकम के निकट शुक्रवार को करीब रात आठ बजे कैंटर की टक्कर से बाइक सवार गांव कमालपुर निवासी आंगनबाड़ी सहायिका विमलेश समेत पति सुरेश व बेटे प्रतीक की जान चली थी। अगले दिन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे जैसे ही आंगनबाड़ी सहायिका समेत पति व बेटे का शव गांव पहुंचा, तो शव वाहन के पीछे-पीछे पूरा गांव चल दिया। 

जैसे ही मृतकों के शव शव वाहन से उतारे गए, परिजनों व रिश्तेदारों की चीख-पुकार शुरू हो गई। गांव भर के लोगों की आंखों में आंसू थे। जहां एक ओर परिजन व रिश्तेदार तीनों शवों से लिपट-लिपटकर रो रहे थे।

विज्ञापन

2 of 14
हादसे में गंवाई जान - फोटो : संवाद
वहीं, कुछ लोग नम आंखों से परिजनों व रिश्तेदारों को ढांढस बंधा रहे थे। इसके बाद शाम को करीब सात बजे तीनों शवों का संस्कार कर दिया गया। मृतक सुरेश के बड़े बेटे शिवम ने तीनों चिताओं को मुखाग्नि दी। इस बीच एहतियात के लिए गांव में पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

3 of 14
हादसे में गंवाई जान - फोटो : संवाद
संजय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार आंगनबाड़ी सहायिका समेत पति व बेटे समेत बहजोई के काली मंदिर रोड निवासी एक अन्य युवक संजय की भी मौत हुई थी। शनिवार को करीब पौने तीन बजे संजय का शव जब घर पर पहुंचा, तो परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, आसपास के लोग भी गमगीन नजर आए। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे परिजनों ने मृतक संजय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छोटे भाई अंकित ने चिता को मुखाग्नि दी।

4 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
बिखरा परिवार, संकट में दो मासूमों का भविष्य
आंगनबाड़ी सहायिका समेत पति व बेटे का शव गांव पहुंचने के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मां-बाप की मौत के बाद बेटा शिवम व बेटी दीक्षा के भविष्य पर संकट है।
विज्ञापन

5 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
कैंटर चालक पर एफआईआर
सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक मोहल्ला काली मंदिर रोड निवासी मृतक संजय के पिता कुंवरपाल की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

6 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
सपा विधायक समेत अन्य पार्टी के नेता भी पहुंचे
गांव कमालपुर में आंगनबाड़ी सहायिका समेत पति व बेटे का शव गांव में पहुंचने पर संवेदना देने आए लोगों का भी तांता रहा। इस बीच सपा विधायक पिंकी यादव समेत सपा नेता प्रमोद यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव यादव, गुल्लू यादव व सुनील यादव आदि ने भी गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

7 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
कीचड़ भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर हुए लोग 
जैसे ही गांव कमालपुर में आंगनबाड़ी सहायिका समेत पति व बेटे का शव पहुंचा, तो लोग गांव के रास्ते में हो रही कींचड़ व जल भराव से होकर गुजरने को मजबूर हुए।

8 of 14
बहजोई में हुए हादसे के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
चार की मौत के बाद 250 वाहनों पर लगाए गए रेडियम टेप
बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर खजरा मोड़ के नजदीक शुक्रवार को रात 8 बजे बाइक को कैंटर के द्वारा टक्कर मारने में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह कोहरा होने की बात सामने आई थी। 
 

9 of 14
संभल में हादसा - फोटो : संवाद
इस हादसे के बाद शनिवार को जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। जिसमें करीब 250 वाहनों पर रेडियम टेप लगाकर चालकों को नियमों की जानकारी दी गई। शनिवार को सुबह से ही पुलिस ने अभियान चलाया। थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस ने मुख्य चौराहों और अन्य स्थानों पर वाहनों पर रेडियम टेप लगाए। 
 

10 of 14
बहजोई में हादसा - फोटो : संवाद
यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि संभल में चंदौसी चौराहे के अलावा हयातनगर, नखासा, गुन्नौर, रजपुर, बबराला, बनियाठेर, चंदौसी थाना क्षेत्र में बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली  आदि वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए। कोहरे में वाहन चालकों को दूसरे वाहन दिखते रहेंगे और हादसों की रोकथाम हो सकेगी। वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

11 of 14
बहजोई में हादसा - फोटो : संवाद
कोहरे के चलते हुआ था हादसा 
बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर खजरा मोड़ के नजदीक शुक्रवार रात आठ बजे बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। इसमें गांव कमालपुर निवासी सुरेश (35), उनकी पत्नी विमलेश (32), बेटा प्रतीक (12) और परिचित व्यक्ति संजय (40) की मौत हो गई थी। कैंटर चालक का कहना है कि बाइक अचानक सामने आ गई। कोहरे के चलते दिखी नहीं, इस कारण हादसा हो गया।

12 of 14
बहजोई में हादसा - फोटो : संवाद
नोएडा में रहकर नौकरी करने वाले सुरेश शुक्रवार को गांव आए थे। दोपहर को पत्नी व बेटे के साथ बहजोई में रह रहे अपने पिता ओमप्रकाश से मिलने के लिए पहुंचे थे। रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर डीएम पहुंचे।

13 of 14
बहजोई में हादसा - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। चालक कैंटर में ही फंस गया। जिसको पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके लिए दो जेसीबी और एक हाइड्रा लगाया गया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

14 of 14
संभल के बहजोई में हादसे के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट
कोहरे के मौसम में दृष्यता कम होने के कारण हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया है। हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। सुरेश, प्रतीक और संजय के सिर में गहरी चोट लगी है। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें