MLA Viral Video Controversy: मुरादाबाद मंडी समिति सचिव संजीव कुमार से मारपीट मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा विधायक रितेश गुप्ता अपने गार्ड और समर्थकों के साथ सचिव के कमरे में घुसते नजर आ रहे हैं। विधायक ने पहले दिए बयान में कहा था कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे और वायरल सीसीटीवी फुटेज पुरानी है।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई। वायरल वीडियो और धरना देने के दाैरान विधायक और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
Moradabad Mandi Assault Case: मुरादाबाद में मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार के साथ दफ्तर में हुई मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक रितेश गुप्ता अपने सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों के साथ सचिव के कमरे में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में सोमवार को विधायक ने अपने बयान में कहा था कि एक वायरल सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर मुझे मौके पर होना बताया जा रहा है। यह बात जानकारी में आई है। तीन माह पहले मैं मंडी में धरने पर गया था तब सचिव के कार्यालय गया था, संभवत: तब की फुटेज होगी। जब मौके पर गया ही नहीं, तब फोटो का सवाल ही नहीं बनता।
16 अप्रैल 2025 को धरने में बैठे विधायक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरें में विधायक ने सफेद रंग की टीशर्ट और जींस पहन रखी है जबकि वायरल वीडियो में वह सफेद रंग के कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। ऐसे में पहले गए कपड़े विधायक के बयान का साथ नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
मुरादाबाद में डीएम से मुलाकात करते विधायक और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने जिसकी की पैरवी, उस पर भी जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
व्यापारियों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से एकतरफा बताया। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि शहर विधायक ने जिन आढ़तियों की पैरवी की थी उनके भी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
4 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद खराब हुईं सब्जियां
जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान ही बारिश होने लगी। इससे व्यापारी अपना सामान स्टोर नहीं कर सके और कई दुकानदारों की सब्जियां व फल बारिश में भीग गए। परिसर में कीचड़ फैल जाने से व्यापारी सामान को समेट नहीं सके। बोरे और क्रेट में भरी सब्जियां पानी में भीग गईं।
विज्ञापन
5 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
मंडी समिति में हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अनुज सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और हरिओम शर्मा ने डीएम से वार्ता कर इस कार्रवाई का विरोध किया। वार्ता के बाद एमएलसी गोपाल अंजान ने बताया कि मंडी के व्यापारियों के जो प्रस्ताव थे उसपर मौखिक रूप से सहमति बन गई है।
विज्ञापन
6 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
जल्द ही इसका ऑर्डर भी जारी हो जाएगा। डीएम से बैठक करने के बाद भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों को बुलाया गया। यहां व्यापारियों को प्रस्ताव के पास होने की जानकारी दी गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों ने पूर्व में घोषित अपना हड़ताल वापस ले लिया है। मंडी समिति की सभी दुकानें बुधवार को खुलेंगी।
विज्ञापन
7 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
सीएम बृजेश पाठक, बोले– किसी को नहीं छोड़ा जाएगा
मंडी समिति में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद आत्महत्या करने वाले आढ़ती चेतन सैनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
8 of 11
मुरादाबाद में मंडी सचिव संजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप परेशान मत हो, दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। बृजेश पाठक ने अधिकारियों का नाम लिए बिना स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में जिनकी भी जिम्मेदारी बनती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
9 of 11
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां मौजूद भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की वजह से यह घटना हुई, उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिंता बिल्कुल मत करो, मुकदमा भी दर्ज होगा।
10 of 11
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
सीएम बृजेश पाठक, बोले– किसी को नहीं छोड़ा जाएगा
मंडी समिति में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद आत्महत्या करने वाले आढ़ती चेतन सैनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप परेशान मत हो, दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
बृजेश पाठक ने अधिकारियों का नाम लिए बिना स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में जिनकी भी जिम्मेदारी बनती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की वजह से यह घटना हुई, उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिंता बिल्कुल मत करो, मुकदमा भी दर्ज होगा।