फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर पर भारी चीज से हमला कर बुजुर्ग को मार डाला, नाैकरानी ने पकड़ा को धक्का दे भागा, घर से गायब मिले जेवर

Fri, 09 May 2025 04:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां प्रमोद रस्तोगी की नौकर ने हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि वह घर से जेवर लेकर भाग निकला है। नौकरानी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नौकर सचिन सक्सेना ने केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी मृतका के पहने हुए जेवर लूटकर ले गया। हत्या के बाद नाैकर को नाैकरानी अनीता ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाैकर की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी हैं।

विज्ञापन

2 of 9
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रामगंगा विहार की सोसायटी परंपरा-1 में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे। घर में मां प्रमोद रस्तोगी के पास कोतवाली के चौमुखापुल के पास रहने वाला नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। 
विज्ञापन

3 of 9
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के छोटे भाई दंत चिकित्सक डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं। नौकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई कर चली गई थी। नाैकर सचिन कारोबारी की मां के पास ही कमरे में मौजूद था। 

4 of 9
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे नौकरानी नीचे आई और सचिन से प्रमोद के बारे में पूछा तो उसने पहले कहा कि वह बाहर गई हैं। फिर तुरंत बोला कि अंदर सो रही हैं। संदेह हुआ तो नाैकरानी ने कमरे में जाकर देखा तो चादर पर खून लगा था। उसने चादर हटाकर देखी तो प्रमोद के सिर से खून बह रहा था। नाैकरानी बाहर आई तो सचिन भागने लगा। उसने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर गेट बंद कर भाग गया। 
विज्ञापन

5 of 9
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस प्रमोद रस्तोगी को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने फाेरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। 
विज्ञापन

6 of 9
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल के बाद मकान के दोनों तरफ खाली पड़े प्लाॅट में हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाैकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद रस्तोगी के पहने हुए जेवर गायब हैं। माना जा रहा है कि जेवर लूटने के लिए ही हत्या की गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतका के बेटे गाैतम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुरादाबाद की परंपरा सोसाइटी में मर्डर: केमिकल कारोबारी की मां की हत्या, वारदात के बाद से नौकर गायब
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आठ साल से कारोबारी के घर काम कर रहा था सचिन 
एसएसपी सतपाल अंतिल ने हत्यारोपी सचिन की तलाश में चार टीमें लगा दी हैं। पुलिस ने सचिन के घर भी दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। कारोबारी और उनके परिवार व रिश्तेदारों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि सचिन आठ साल से कारोबारी के घर काम कर रहा था, लेकिन वह बीच-बीच में काम छोड़ देता था। इसके बाद वह दोबारा आकर काम पर रखने के लिए गुहार लगाने लगता था। पुराना नौकर होने के कारण कारोबारी उसे अपने पास रख लेते थे। नौकरानी अनीता भी पिछले दो साल से कारोबारी के घर काम कर रही है।

8 of 9
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी ने दर्ज कराया केस
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी के छोटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौकर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई दया किशन रस्तोगी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि मां की तबीयत खराब है। उनके सिर से खून बह रहा है। वह उनके घर पहुंचे तो पता चला कि नौकरानी और सोसायटी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचा तो जानकारी हुई कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। नौकरानी ने बताया कि सचिन ने हत्या की है। वह उनके जेवर भी लूटकर ले गया है।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
भीड़ का फायदा उठाकर भागा, कैमरे भी खराब
सोसायटी के मुख्य गेट के पास ही गृह प्रवेश का आयोजन था। यहां काफी लोग मौजूद थे। बार-बार गाड़ियां और लोगों का आना-जाना हो रहा था। लोगों की भीड़ होने के कारण आरोपी सचिन भागने में कामयाब हो गया। घटना के बाद एसपी सिटी कुमार रणणविजय सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता ने जांच पड़ताल कराई। गेट के कैमरों को चेक कराया तो कैमरे ही खराब मिले। इसके अलावा गार्डाें से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी सचिन को भागते हुए देखने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें