त्योहारों पर मुरादाबाद के बस अड्डे पर भीड़
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी बस अड्डों से करीब हजार की संख्या में बसों का संचालन हुआ। वहीं अन्य परिक्षेत्रों की भी करीब 200 से अधिक बसें मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरीं। अनुमान के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों ने इन बसों से सफर किया।
दिल्ली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर व पीलीभीत के रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। जबकि अमरोहा, संभल, चंदौसी, बदायूं, बिजनौर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए।