फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का कराया कत्ल: कन्हैया ने झाड़फूंक कर तनु से बढ़ाई नजदीकी...अनिल की गैरमौजूदगी में घर में ही रहता था कातिल

Thu, 18 Jul 2024 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला
अपने चेलों से पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या कराने वाले तांत्रिक कन्हैया ने झाड़फूंक करने का झांसा देकर तनु चौधरी से नजदीकियां बढ़ाईं थीं। कन्हैया ने तनु से कहा था कि वह उसके संपर्क में रहे और पूजा पाठ करती रहे तो इस बार बेटा पैदा हो जाएगा। कन्हैया ने तनु को अपनी जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपने पति की हत्या की साजिश रचने में एक पल में शामिल हो गई।
विज्ञापन

2 of 12
wife kills husband - फोटो : अमर उजाला
रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के लोधीपुर के निवासी पीतल कारोबारी अनिल चौधरी कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहने लगे थे। उन्होंने यहां अपना मकान भी बना लिया था। इसके अलावा पीतल कारोबार शुरू कर दिया था। कारोबार के सिलसिले में अनिल चौधरी अक्सर बाहर जाते रहे थे। तनु और अनिल की दो बेटियां मानवी और नाव्या घर में रहती थीं। 
विज्ञापन

3 of 12
wife kills husband - फोटो : अमर उजाला
अनिल अपने कारोबार और परिवार से खुश थे लेकिन तनु बेटा चाहती थी। इसके लिए उसने अनिल पर कई बार दबाव बनाया है कि वह किसी डॉक्टर से संपर्क करें। लेकिन अनिल ने उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया था। करीब एक साल पहले तनु को एक महिला ने सलाह दी कि कटघर के महबुल्ला गंज में कन्हैया बाला जी का दरबार लगाते हैं। 

4 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
हर शनिवार वहां जाने पर मुराद पूरी हो जाती है। इसके बाद तनु उस महिला के साथ के कन्हैया के पास जाने लगी। झाड़फूंक करने के बहाने कन्हैया ने तनु से नजदीकियां बढ़ा ली थी। इसके बाद कन्हैया तनु के घर आने लगा था।
विज्ञापन

5 of 12
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
पति की गैरमौजूदगी में कन्हैया तनु के घर में ही रहता था। इतना नहीं जब भी कन्हैया राजस्थान चाहता तो तनु को अपने साथ लेकर जाता था। पति ने इसका विरोध शुरू किया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
विज्ञापन

6 of 12
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया को भेद खुलने और हत्या का सताने लगा था डर
मोहित और तनु चौधरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कन्हैया और तनु के बीच संपर्क होने की भनक अनिल को लग चुकी थी। उसने कन्हैया और तनु के मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी। कन्हैया को डर सताने लगा था कि अनिल उसकी हत्या करा सकता है।
विज्ञापन

7 of 12
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उसे ये भी डर सताने लगा था कि अगर लोगों को मेरे राज के बारे में पता चलेगा तो आना बंद कर देंगे। उसका झाड़फूंक का धंधा भी बंद हो जाएगा। अब पुलिस कन्हैया की तलाश में जुटी है। पुलिस ने संभल से उसके कुछ करीबी लोग उठाए हैं। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

8 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
पहले कैप्सूल से गहरी नींद में सुलाया, फिर कराई हत्या
तनु ने प्रेमी कन्हैया की साजिश के तहत पहले नशे का कैप्सूल देकर पति अनिल चौधरी को गहरी नींद में सुलाया। नशे गहराते ही कन्हैया के चेलों आमोद और मोहित ने अनिल को मौत की नींद सुला दिया।

 

9 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
मोहित ने पुलिस को बताया कि शनिवार को कन्हैया ने आमोद के घर में बाला जी का दरबार लगाया था। तनु अपनी बेटियों के साथ दरबार में आई थी। दरबार के बाद तनु ने बेटियों को घर भेज दिया और खुद कन्हैया, मोहित और आमोद से मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची। कन्हैया ने पीले रंग का कैप्सूल देते हुए तनु से कहा कि इसे अनिल के खाने में मिला देना। खाने के बाद अनिल गहरी नींद में सो जाएगा।

 

10 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचकर तनु ने खाने में नींद का कैप्सूल मिलाकर अनिल को खिला दिया था। अनिल नशे में गहरी नींद में सो गया। साजिश के मुताबिक तुन ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। रात करीब एक बजे आमोद और मोहित ने घर में घुसकर चाकुओं के हमले से अनिल की जान ले ली।

 

11 of 12
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
बेहोश होने पर रास्ते में छोड़ दिया था साथी आमोद
रात करीब एक बजे कन्हैया बाइक से मोहित और आमोद को अनिल के घर तक छोड़ने आया था। इसके बाद दोनों मकान में घुस गए थे। जिस वक्त अनिल पर चाकू से हमला किया गया था। उसी दौरान आमोद के हाथ में चाकू लग गया था। जिससे उसके हाथ की नस कट गई थी।
विज्ञापन

12 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
उस समय आमोद के हाथ में अंगोछा बांधा गया था लेकिन खून नहीं रुक पा रहा था। कन्हैया और मोहित आमोद को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गया था। तब वो दोनों उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए थे और चाकू अटल घाट के पास रामगंगा में फेंक दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें