फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बजरंग दल कार्यकर्ता का कत्ल: लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर विवाद; इकलौते बेटे की हत्या से टूटा परिवार

Tue, 30 Sep 2025 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बलदेवपुरी वसंत विहार चौहारे पर यह वारदात हुई। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
1 of 10
moradabad murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद में चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में सोमवार पांच बजे कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कटघर के गुलाबबाड़ी चुंगी सूरज नगर निवासी घनश्याम ठाकुर का इकलौता बेटा शोभित ठाकुर उर्फ भूरा दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह बजरंग दल में सूरज नगर खंड संयोजक भी था। घनश्याम ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्त गौतम कश्यप के साथ घूमने निकल गया। 
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में शोभित की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में दो दोस्त आदित्य और रोहित मिल गए। चारों कटघर क्षेत्र में ही बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर पहुंच गए। शाम पांच बजे वहां पहुंचे जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव ने शोभित को घेर लिया। 
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में धरना देते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अक्कू ने शोभित की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। सूचना पर शोभित के चचेरे भाई प्रिंस शोभित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता कटघर थाने के गेट पर जुट गए।

4 of 10
मुरादाबाद में शोभित की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसपी सिटी और बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समझाने पर माने। 
विज्ञापन

5 of 10
माैके पर पहुंचे पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अविनाश और शोभित के बीच चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 10
गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे थाने पर हंगामा, बुलानी पड़ी चार थानों की फोर्स
मुरादाबाद में बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शोभित की हत्या की सूचना मिलने पर सोमवार की शाम सात बजे कटघर थाने में बजरंग दल कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। 
विज्ञापन

7 of 10
गुस्साए लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हंगामे की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह पहुंच गए और कोतवाली, सिविल लाइंस, गलशहीद और मुगलपुरा थाने की फोर्स बुला ली गई। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर महानगर गोरक्षा प्रमुख रजत ठाकुर और एक अन्य पदाधिकारी अश्वनी सूद से अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

8 of 10
हत्या के बाद पुलिस ने बात करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी लगे। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता, विपिन गुप्ता, गौरव भटनागर समेत अन्य पदाधिकारी भी आ गए। उन्होंने एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ कटघर वरुण कुमार से बात की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। रात करीब नौ बजे के बाद ही मामला शांत हो पाया। 

9 of 10
मुरादाबाद में शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार, मां-बाप बेहाल
फैक्टरी में काम करने वाले घनश्याम का इकलौता बेटा शोभित दोस्त के साथ घर से निकल रहा तो उसकी मां नीरज और बहनों ने रोकने की कोशिश की थी लेकिन उसने कुछ देर में ही वापस आने की बात कही और बाइक स्टार्ट कर चला गया था। 
विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में शोभित ठाकुर का भाई - फोटो : अमर उजाला
पांच बहनें शिवानी, चांदनी, नैना, नंदिनी और विनीता हैं। शिवानी और नैना की शादी हो चुकी हैं जबकि तीन बहन अविवाहित हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। मां-बाप बेहाल हैं। बहनों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें