फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मामी का भांजे से अफेयर, पति ने पत्नी का कत्ल कर गड्ढे में गाड़ दी लाश; प्रेमी ने इसलिए दिया मामा का साथ

Mon, 16 Nov 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी के संभल जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया। पुलिस ने गवां में आरोपी के भांजे के खेत को जेसीबी से खोदकर शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पति और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
संभल में अनीता की हत्या कर शव खेत में दबाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमरोहा के सैदनगली के गांव चकुनी की रहने वाली अनीता (32) की हत्या करने के बाद पति नेमपाल ने गवां स्थित अपने भांजे के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पांच नवंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने गांव लौट गया और पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

अनीता के भाई की ओर से दर्ज गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को उसके पति पर शक हुआ। पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ में पति ने हत्या कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी पति और भांजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी मानू सिंह सैनी ने 11 नवंबर को थाने में अपनी बहन अनीता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अनीता 4-5 नवंबर से लापता है। 
विज्ञापन

3 of 6
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर पति थाना सैदनगली के गांव चकुनी निवासी नेमपाल ने बताया कि अनीता बिना बताए घर से लापता हुई है। मानू सिंह ने बहन के पति पर हत्या का आशंका जताई थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस का अनीता के पति नेमपाल पर शक गहराता गया लेकिन वह पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

4 of 6
अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पांच नवंबर को वह गंवा स्थित भांजे के घर गया। जहां पत्नी अनीता की हत्या की और घर के पीछे खेत में छह फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निशानदेही के बाद रविवार को हसनपुर पुलिस गंवा पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी नेमपाल के भांजे के खेत पर गई। वहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव निकाला गया। पुलिस ने आरोपी पति नेमपाल और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी बोले- अवैध संबंध में रची खौफनाक साजिश...

संभल के गवां कस्बे से बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पूछताछ में पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी ने हत्या करना कबूल किया है। नेमपाल के छोड़ने के बाद अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। वह राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन वह उसे रखने को तैयार नहीं था। इसी के चलते दोनों मामा-भांजे ने अनीता की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें