फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो का दिमाग फटा...सभी डॉक्टरों की पसलियां संग हाथ-पैर टूटे, चारों की मौत की वजह एक जैसी; रिपोर्ट से खुलासा

Fri, 05 Dec 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डाॅक्टरों की माैत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की माैत का कारण सिर में गहरी चोट लगना है।
विज्ञापन
1 of 15
अमरोहा में डाॅक्टरों की माैत के बाद गमगीन परिजन और दोस्त - फोटो : संवाद
दिल्ली हाईवे पर रजबपुर क्षेत्र में हुए हादसे में श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के चार डॉक्टरों की मौत को देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वाले चारों डॉक्टरों की मौत का कारण सिर में लगी गहरी चोट बनी। 

इनमें से दो डॉक्टरों का दिमाग तक फट गया था जबकि चारों की पसलियों के साथ ही हाथ-पैर भी टूट गए थे। दो डॉक्टरों के पैनल ने चारों के शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्षतिग्रस्त कार हादसे के मंजर को बयां करती है।
विज्ञापन

2 of 15
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे श्री वेंक्टेश्वरा विवि के छात्रों ने शवों को देखा तो खुद ही बदहवास हो गए। सीनियर साथियों के लहूलुहान शवों को देखकर छात्र बिलखने लगे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की माने तो चारों डॉक्टरों की मौत का कारण एक जैसा है। सभी के सिर में गहरी चोट लगी हुई थी, जो मौत का कारण बनी। चारों अंदरुनी रक्तस्राव भी हुआ। हादसे के समय ही चारों डॉक्टर ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 15
अमरोहा में डाॅक्टरों की माैत के बाद गमगीन दोस्त - फोटो : संवाद
डीसीएम के चालक पर एफआईआर
अमरोहा में हाईवे पर बुधवार रात हादसे का कारण बनी दिल्ली नंबर की डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से डीसीएम चलाने और अचानक ब्रेक लगाने का आरोप है। आगे चल रही डीसीएम के रुकते ही डॉक्टरों की कार उसमें घुस गई थी जिससे कार सवार चारों डॉक्टरों की मौत हो गई थी।

4 of 15
अमरोहा में क्षतिग्रस्त कार को ले जाती क्रेन - फोटो : संवाद
डीसीएम में फोम के गद्दे भरे थे। पुलिस डीसीएम नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुट गई है। बुधवार रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी जाने वाली सर्विस रोड के पास भीषण हादसा हो गया था।
विज्ञापन

5 of 15
पोस्टमार्टम गमगीन परिजन और दोस्त - फोटो : संवाद
करीब नौ बजे फोम के गद्दों से भरी डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने से गजरौला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की कार इसमें पीछे से घुस गई थी। हालांकि, पहले डीसीएम के हाईवे किनारे खड़ी होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

6 of 15
अमरोहा में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकला। इसके बाद कार में फंसे चारों छात्रों के शवों को कड़ी मशक्कत से कार को काटकर निकाला गया। डीसीएम का चालक भाग गया था।
विज्ञापन

7 of 15
अमरोहा में गमगीन परिजन और दोस्त - फोटो : संवाद
मृतकों की शिनाख्त सप्त ऋषि दास पुत्र सुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12, रामनगर रोड मौजा सदर, रामनगर अगरतला, जिला वेस्ट त्रिपुरा, आयुष शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी एफ-22, टाइप-2 पुलिसिंग हाउसिंग प्रोजेक्ट, डीपीआरसी, सेक्टर-16बी द्वारका साउथ वेस्ट दिल्ली, अर्णव चक्रवर्ती पुत्र अरुण कुमार चक्रवर्ती निवासी 164 पूर्वापारा कामाराठी बलघेरिया, नार्थ 24 परगना पश्चिमी बंगाल और श्रेयस पंचोली पुत्र बलराम सिंह पंचोली निवासी गांव नगला खूबा थाना खंडली जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई थी।

8 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
विवि परिवार भी सदमे में, कैंपस में शोकसभा
अमरोहा हादसे में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के चार इंटर्न डॉक्टरों की मौत से विश्वविद्यालय परिवार भी सदमे में है। बृहस्पतिवार को विवि में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, फैकल्टी व प्रबंधन के सदस्यों ने चारों दिवंगत डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी। समूह अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि यह हादसा श्री वेंक्टेश्वरा परिवार के लिए बड़ी अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में विवि परिवार ने एक साथ चार होनहार डॉक्टरों को खो दिया है।

9 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
उन्होंने परिजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि इस घटना ने हम सभी को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। चारों होनहार मृतक डॉक्टर्स के परिवार वालों के साथ उन्होंने संवेदना व्यक्त की।

10 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार छात्रों की मौत
अमरोहा में नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई जिसमें सवार श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे।

11 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार छात्रों की मौत
अमरोहा में नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई जिसमें सवार श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

12 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। रात करीब 9 बजे फोम के गद्दों से भरी डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस डीसी में घुस गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाका होने के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

13 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींच कर निकला गया। कार में सवार चारों छात्र लोग बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर छात्रों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। 

14 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलते श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16 के रूप में हुई। जबकि दूसरा छात्र सप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

15 of 15
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
मरने वालों में तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली है। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इंटर्नशिप कर रहे हैं। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि करने वाले चारों छात्रों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें