फिरौती की रकम वसूलने के बाद जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा नहीं। कम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
मुरादाबाद के आवास विकास कॉलोनी में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कोहरे का फायदा उठाकर एक बदमाश गोलू ठाकुर फरार हो गया। एसटीएफ और पुलिस ने उसे पाकबड़ा क्षेत्र में घेरकर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सुबह जब एसटीएफ की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी तो आरोपियों ने बिजनौर की तरफ कार दौड़ा दी। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार के टायर में गोली मार दी। इससे टायर फट गया। बावजूद आरोपी तेज रफ्तार में कार को लहराते हुए ले गए। नंदन स्वीट्स के पास कार रुकने पर बदमाशों को पकड़ा गया। विशाल की गर्दन पर गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
2 of 9
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
'रकम न देने पर हत्या करने की धमकी'
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अभिनव के परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन डील तीन लाख में तय हुई थी। अपहरणकर्ता मैनेजर के मोबाइल से कॉल कर उसके परिवार पर रकम की व्यवस्था करने के लिए दबाव बना रहे थे, रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। तय हुआ था कि मुरादाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर अभिनव को छोड़ दिया जाएगा और वहीं रकम ले लेंगे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे स्विफ्ट सवार बदमाश अपहरणकर्ता अभिनव को लेकर बस अड्डे के पास आ गए।
विज्ञापन
3 of 9
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
मैनेजर के परिवार के एक सदस्य ने नोटों से भरा बैग कार सवार बदमाशों को दे दिया लेकिन रकम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। खुद को घेरा देखकर बदमाशों ने किया तो कार मोड़ दिया और बिजनौर की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
4 of 9
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विशाल कुमार की गर्दन में लगी गोली
एसटीएफ ने अपहरणकर्ता की कार के टायर में फायरिंग की। टायर में गोली लगने के बाद भी बदमाश नहीं रुके। उन्होंने कार आवास विकास कॉलोनी में मोड़ दी। यहां से बदमाश रास्ता भटक गए। इसी दौरान कार में पीछे बैठे विशाल कुमार की गर्दन में एक गोली लग गई। पुलिस ने कार से अभिनव को बरामद किया। इसी दौरान सुजल कुमार और करन बिष्ट को पीली कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुजल कुमार, करन बिष्ट ने बताया कि वह स्कूटी दोनों स्कूटी पर सवार थे जबकि कार में विशाल, गोलू ठाकुर, विक्की और गौरव सवार थे। फरार विक्की और गौरव भी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताया
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी तैनाती हाथरस में है। वह पत्नी स्वीटी भारद्वाज और बेटा अंश भारद्वाज के साथ हाथरस के नवल नगर में रहते हैं। एक जनवरी की दोपहर करीब एक बजे वह हाथरस के सिकंदराराऊ में नए साल की पार्टी में अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। एक जनवरी की रात करीब नौ बजे अभिनव के नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया गया और उनके अपहरण किए जाने की बात कही गई थी। बदमाश ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। हाथरस और एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी थी। अपहरणकर्ता ने रकम लेकर मुरादाबाद में बुलाया था।
विज्ञापन
6 of 9
अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए अभिनव
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य फिरौती की रकम लेकर मुरादाबाद पहुंचे। इनके पीछे एसटीएफ लगी थी। शनिवार की सुबह करीब बजे अपहरणकर्ता कार से अभिनव को लेकर आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास पहुंच गए। इसी दौरान एसटीएफ ने बदमाशों की कार को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली बदमाश की गर्दन में लगी। तीन बदमाश कार उतरकर भाग निकले। गोली लगने से घायल बदमाश विशाल अल्मोड़ा जिले के धारानौला थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
7 of 9
अभिनव का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
इसी कार में पुलिस अभिनव भी मिल गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अपहरणकर्ताओं के दो अन्य साथियों उत्तराखंड के अल्मोड़ा कोतवाली के कनेली निवासी सुजल कुमार और अल्मोड़ा के मालगांव धारानोला निवासी करण बिष्ट को पीलीकोठी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया, जो स्कूटी पर सवार थे। एसपी सिटी ने बताया कि कार से भागने वाले बदमाशों से एक गोलू ठाकुर को पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकबड़ा क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश से फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक वह बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के सहार का निवासी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी के मुताबिक अल्हमोड़ा निवासी विक्की और गौरव फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
8 of 9
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे का लाभ लेकर एक भागा
आवास विकास कॉलोनी में सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ के दौरान गोलू ठाकुर कार में मौजूद था, लेकिन सुबह घना कोहरा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ की तो उन्होंने अपने चौथे साथी का नाम गोलू ठाकुर उर्फ यश ठाकुर बताया। एसटीएफ और हरथला की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान उसके पाकबड़ा क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। टीम ने उसे हर्बल पास के पास घेर लिया और पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
विशाल की हालत गंभीर, रेफर
शनिवार सुबह मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश विशाल को गर्दन में पीछे से गोली लगी है। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे टीएमयू भेज दिया गया। शनिवार दोपहर बाद उसे टीएमयू अस्पताल से रेफर कर दिया गया। दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभिनव को अल्मोड़ा ले गए थे बदमाश
अपहरण करने वाले अभिनव के परिवार को फोन पर दिल्ली में होने की जानकारी दे रहे थे, लेकिन उनकी लोकेशन पहले नैनीताल और फिर अल्मोड़ा में मिली थी। हाथरस की दो टीमें नैनीताल और अल्मोड़ा पहुंचीं तो बदमाशों की लोकेशन मुरादाबाद की ओर मिली।