फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल: परिजन रातभर करते रहे तलाश, बंदिश लगने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Sat, 19 Sep 2026 01:30 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)

सार

बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा में नाबालिग प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव शनिवार सुबह आम के पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंदाैसी में नाबालिग प्रेमी युगल की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग प्रेमी युगल ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे खेत स्वामी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही चंदौसी कोतवाली और बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

सीओ विवेक जावला ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। मृतकों में कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी 17 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय युवती शामिल हैं। दोनों के घरों के बीच सात-आठ मकानों का अंतर है। वहीं गांव के बाहर दोनों परिवारों के घेर एक-दूसरे से सटे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सावन माह में दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई थी। इसके बाद उन पर बंदिशें लगनी शुरू हो गई थीं। मृतक युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा दो दिन से गणेश मेला देखने जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे भी वह मेला जाने के लिए घर से निकला था।

रात करीब 11 बजे युवती के गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद युवती की मां युवक के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ करने लगी। इसके बाद दोनों परिवारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रातभर तलाश करने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी नीरज शर्मा अपने धान के खेत पर पहुंचे।

खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास आम के पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। युवक के गले में पिंक रंग का दुपट्टा और युवती के गले में काले रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला गमछा कसा था। घटना की सूचना पर सीओ विवेक जावला, कोतवाल संत कुमार और थाना बनियाठेर प्रभारी बोबिंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। मौके से युवती की चप्पल भी मिली, जबकि युवक की जेब से युवती का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विवेक जावला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें