फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीना... हाथ और पैर पर अनगिनत वार, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; आधी रात में तांत्रिक को नृशंसता से काट डाला

Mon, 16 Jun 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Murder News:यूपी के मुरादाबाद जिले में रंजिश में तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिलों ने तांत्रिक के सीने, पैर और हाथों पर भी वार किए। प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
1 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
Tantrik Gulab Saini Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी के हरियाना गांव में शनिवार देर रात घर में घुसे चार हमलावरों ने तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पास में दूसरी चारपाई पर सो रहीं उनकी पत्नी बूची सैनी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पत्नी ने एक हमलावर को पहचान लिया। हत्या का कारण झाड़फूंक को लेकर चली आ रही रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी गुलाब सिंह सैनी खेतीबाड़ी के अलावा तंत्र विद्या का काम करते थे। शनिवार रात गुलाब सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी बूची सैनी सोई थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
सीने, पैर और हाथों पर भी वार
देर रात करीब ढाई बजे घर में घुसे चार लोगों ने गुलाब सैनी पर हमला बोल दिया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान सीने, पैर और हाथों पर भी वार किए। हमलावरों ने टांगों और प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार से कई बार वार किए। चीख सुनकर उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। पत्नी ने एक व्यक्ति संजीव को पहचान लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव की बहन कामिनी की तबीयत खराब होने पर पति ने झाड़फूंककर उसका इलाज किया था। 

4 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
इसके बाद कामिनी की मौत हो गई। तभी से संजीव उसके पति से रंजिश रखता था। वह पति की हत्या करने का कई बार प्रयास कर चुका था। हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

 
विज्ञापन

5 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी बूची सिंह की तहरीर पर आरोपी संजीव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

6 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
तांत्रिक ने किया हत्यारोपियों से संघर्ष
हत्यारों ने सोते समय तांत्रिक गुलाब सिंह पर हमला किया था। हालांकि, आंख खुलते ही गुलाब सैनी ने हमलावरों से संघर्ष किया। मौके पर बिखरा खून इस बात की की ओर इशारा कर रहा था।
विज्ञापन

7 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
शव भी चारपाई के नीचे पड़ा था। गुलाब सिंह की बेटी पूजा ने बताया कि आरोपी संजीव ने 11 माह पहले उसके पिता के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

8 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
गुलाब सिंह ने की थीं दो शादियां
गुलाब सिंह ने अपनी पहली पत्नी लक्ष्मी से संबंध खत्म होने के बाद बंगाल निवासी बूची से दूसरी शादी की थी। बूची सैनी से तीन बेटियां पूजा, पूनम और मीनाक्षी है। तीनों की शादी हो चुकी है।

9 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
गुलाब सिंह की लगभग छह बीघा कृषि भूमि है। पिता की हत्या होने से उनकी तीनों बेटियां बेहाल नजर आईं। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

10 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
संजीव समेत चार पर केस दर्ज, पुलिस की दबिश जारी
ग्राम हरियाना में शनिवार देर रात तंत्र विद्या की पुरानी रंजिश में तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में संदलपुर थाना मैनाठेर निवासी संजीव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
 

11 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार संजीव की बहन कामनी का इलाज तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी ने कुछ समय पहले किया था। इलाज के दौरान ही कामनी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही संजीव तांत्रिक से रंजिश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार तांत्रिक को जान से मारने की कोशिश कर चुका था।

12 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
शनिवार की रात उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर तांत्रिक के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

13 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case - फोटो : संवाद
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने अपने अपमान का बदला ले लिया...', इस बात से नाराज इस शख्स ने किया था अमन का मर्डर; कातिल का कबूलनामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें