फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DP Yadav Suicide: दरोगा बनने के बाद शुरू किया था राजनीतिक सफर... जिलाध्यक्ष से हटाए जाने पर खफा थे डीपी यादव

Sun, 09 Jun 2024 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad SP Leader DP Yadav Suicide: मुरादाबाद के मझोला के बुद्धि विहार में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव उर्फ धर्मपाल यादव (62) ने पत्नी के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
DP Yadav Suicide - फोटो : अमर उजाला
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव राजनीति में आने से पहले दरोगा थे । साले सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि एक दिन पहले उनसे बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि पैर में दर्द हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने उनको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कहा था।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीपी यादव मूल रूप से बिजनौर जिले के रोहनिया के निवासी थे। उनके छोटे भाई मदन पाल सिंह यादव गन्ना विभाग में कार्यरत हैं। सबसे छोटे भाई वीरपाल सिंह यादव घर रहकर खेती करते हैं। पिता मुरारी सिंह यादव अभी घर पर रहते हैं। डीपी यादव पहले यूपी पुलिस में सिपाही थे। 
 
विज्ञापन

2 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
प्रमोट होकर दरोगा बन गए थे। इस दौरान वह 90 के दशक से सपा की राजनीति करने लगे। जिस समय भगवान शर्मा सपा के जिलाध्यक्ष थे, उस समय डीपी यादव जिला मंत्री थे। उनका प्रोफेसर राम गोपाल यादव से नजदीकी संबंध थे। इस कारण कई बार मुलायम सिंह यादव ने डीपी यादव को प्रदेश सचिव बनाया था। 

 
विज्ञापन

3 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उन्होंने बुद्धि विहार कॉलोनी में मकान बनवाया लिया। उनकी सांसद जावेद अली से काफी नजदीकियां थी। वह दो बार सपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। एक दिन पहले जयवीर सिंह यादव ने डीपी यादव को फोन कर उनका हालचाल लिया।

4 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष से हटाए जाने पर खफा थे डीपी यादव
लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. एसटी हसन का टिकट काटकर रुचिवीरा को पार्टी ने टिकट दिया। वह कांग्रेस के साथ संयुक्त बैठक कर चुनाव को गति देने में लगे थे। इस बीच आठ अप्रैल को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने डीपी यादव को हटाकर उनके साले जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। पार्टी की कार्रवाई से नाराज डीपी यादव कहना था कि उनको आजम खां के इशारे पर हटाया गया है। वह आजम खां को अपना नेता नहीं मानते हैं। उनके नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। यह बयान उस समय राजनीतिक सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन

5 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
डीपी यादव ने 30 मई के बाद नहीं चलाया फेसबुक
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव फेसबुक पर पार्टी के प्रचार के लिए बराबर कुछ पोस्ट करते रहते थे। 30 मई को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक नहीं चलाया। लोगों का कहना है कि 30 मई के बाद उनका तनाव ज्यादा बढ़ गया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
शवयात्रा में मंडल भर के नेता हुए शामिल
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव की शवयात्रा में अन्य दलों के अलावा पार्टी के मंडलभर से नेता शामिल हुए। गमगीन माहौल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता डीपी यादव के निधन की जानकारी मिलने पर शव यात्रा में सांसद जावेद अली, पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, विधायक मनोज पारस, विधायक कमाल अख्तर, नौगांवा के विधायक समरपाल सिंह, देहात विधायक नासिर अली कुरैशी, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान, यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, संभल, बिजनौर और रामपुर के पार्टी पदाधिकारी, बसपा के मंडल प्रभारी रणविजय सिंह, निर्मल सागर सहित अन्य नेता शामिल थे। 


 
विज्ञापन

8 of 8
DP Yadav Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक
जिला कांग्रेस कमेटी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी यादव के निधन पर शोक जताया है। पार्टी के नेताओं ने उनकी शवयात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी, विनोद गुम्बर, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, असद मोलाई, शकील चौधरी, अमीरुलहसन जाफरी, अरविंद चौहान, भयंकर सिंह बौद्ध, अल्पसंख्यक के चेयरमैन अफजल साबरी, संदीप बजाज, आनंद मोहन गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा बबली भी अधिवक्ता साथियों के साथ मोक्ष धाम पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें