फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: 100 से ज्यादा उपद्रवियों के पोस्टर जारी, नुकसान की होगी वसूली... कल चार बजे तक इंटरनेट बंद

Wed, 27 Nov 2024 09:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा के बाद 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस ने उनके पोस्टर सोशल मीडिया और जल्द ही चौराहों पर चस्पा करने की घोषणा की है। वीडियो, सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया गया। एसपी ने निर्दोषों को चिंता न करने और उपद्रवियों की सूचना देने पर इनाम की बात कही है। इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार तक बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
1 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

संभल में हुई हिंसा में शामिल 100 से ज्यादा उपद्रवियों को चिह्नित कर पुलिस ने बुधवार को उनके पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिह्नित किए गए आरोपियों केे पोस्टर शहर के चौराहों पर भी लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से ही हिंसा में हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी।

विज्ञापन

2 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस ने रविवार को संभल की जामा मस्जिद के बाहर, नखासा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में उपद्रव करने वाले 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। ड्रोन कैमरों, पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो, मीडिया के जरिये मिली तस्वीरों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

3 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने कहा कि किसी भी निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जो लोग उपद्रव में शामिल रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। एसपी ने लोगों से उपद्रवियों की सूचना देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।

4 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन का मानना है कि पोस्टर जारी होने के बाद उपद्रवियों को पकड़ने में आसानी होगी। वहीं बुधवार को भी चिह्नित किए गए उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने शहर से गांवों तक ताबड़तोड़ दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उपद्रवियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

शहर में तनावपूर्ण शांति के बीच एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज जी और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फोर्स के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर दुकानदारों से व्यापार करने की अपील की। रविवार से बंद संभल तहसील क्षेत्र की इंटरनेट सेवाएं बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकीं।

विज्ञापन

6 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने संभल में इंटरनेट सेवाओं पर शुक्रवार शाम तक के लिए प्रतिबंध और बढ़ा दिया। शुक्रवार को ही संभल जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की चंदाैसी स्थित अदालत में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन

7 of 10
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस

नकाबपोश उपद्रवियों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती

शहर में उपद्रव तीन स्थानों पर हुआ। इन तीनों ही स्थानों पर तमाम उपद्रवी ऐसे थे, जिन्होंने नकाब लगाकर पथराव और फायरिंग की। ऐसे उपद्रवियों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनाैती है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की मदद से नकाबपोशों की भी शिनाख्त कराई जा रही है। पोस्टर जारी होने के बाद भी लोग उपद्रवियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

8 of 10
संभल में पथराव करने वालों के पोस्टर जारी - फोटो : पुलिस

बवाल में हुए नुकसान का चल रहा आकलन

डीएम ने बवाल में हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही करने के आदेश दिए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए गठित की गई टीम जांच कर रही है। जामा मस्जिद के पास उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों में आग लगा दी थी। इसके अलावा पथराव में अन्य सरकारी और निजी संपत्ति को भी क्षति पहुंची थी।

9 of 10
संभल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

एआरटीओ प्रशासन पीके सरोज ने बताया कि फूंके गए वाहनों का आकलन कराया गया है। इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते उन वाहनों का ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक होना बाकी है। उसके बाद रिपोर्ट डीएम को साैंपी जाएगी।

विज्ञापन

10 of 10
वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। हिंसा में हुए नुकसान का भी आकलन कराया जा रहा है। सरकारी व निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही की जाएगी। वाहनों के नुकसान का आकलन परिवहन विभाग कर रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद वसूली शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें