फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: उपद्रवियों के पोस्टर चाैराहों पर लगाने की प्रक्रिया टली, पुलिस बोली- अभी तक 400 चेहरे सामने आ चुके

Sat, 07 Dec 2024 11:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जामा मस्जिद बवाल में शामिल 400 उपद्रवियों की पहचान वीडियो और फोटो से की जा रही है। उनके पोस्टर तैयार हैं, लेकिन पुलिस ने अभी चस्पा करने की प्रक्रिया टाल दी है। अधिकारी इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन
1 of 10
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर तो पुलिस ने निकलवा लिए है। लेकिन, चस्पा नहीं किए गए हैं। फिलहाल चस्पा करने की प्रक्रिया को पुलिस ने टाल दिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि फिलहाल तो वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 10
संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
उपद्रवियों में से 400 चेहरे सामने आ चुके हैं। अन्य के चेहरे भी वीडियो और ड्रोन से लिए गए फोटो भी तैयार किए जा रहे हैं। 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद के पास से बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। जामा मस्जिद के पास पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पथराव कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 10
संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद
इन तीनों ही स्थानों पर हुए बवाल की पुलिस ने वीडियो बनाई थी और फोटो लिए थे। वीडियो और फोटो से उपद्रवियों के सिंगल फोटो निकाले गए हैं। इन सभी के पोस्टर बने हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाने थे, लेकिन बवाल के 12 दिन बाद भी चस्पा नहीं किए गए हैं। चस्पा करने की प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि इसको लेकर अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।

4 of 10
चंदाैसी में कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुूरक्षा - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद में शांति से हुई जुमे की नमाज

जामा मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई। एहतियाती तौर पर फोर्स का पहरा रहा। ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। जिससे पुलिस कार्रवाई कर सके।

 

 

विज्ञापन

5 of 10
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद
शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे के बाद से ही जामा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने पहुंचने शुरू हो गए थे। 1.40 बजे नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। मस्जिद के रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे कोई वाहन मस्जिद के पास न पहुंचे। लोग बैरिकेडिंग से पैदल ही मस्जिद तक पहुंचे। बैरिकेडिंग तक पुलिस का पहरा रहा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा तीन घेरों में लगाई गई थी।
विज्ञापन

6 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात होने लगे सामान्य - फोटो : संवाद

जिस सड़क से उपद्रवी जामा मस्जिद के पास तक पहुंचे थे। उस सड़क पर भी बैरिकेडिंग कर फोर्स को तैनात किया गया। मस्जिद के पास ड्रोन से निगरानी कराई गई। एसपी ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है। सुरक्षा के लिए रेंज के सभी जिलों से आई फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात किए गए। इसके अलावा मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी निगरानी पर रहे।

विज्ञापन

7 of 10
संभल में जुमा नमाज के दाैरान पुलिस तैनात - फोटो : संवाद

उलमा की अपील का दिखा असर, कम संख्या में नमाज पढ़ने पहुंचे लोग

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है। उलमा का भी पुलिस प्रशासन सहयोग ले रहा है। बृहस्पतिवार को उलमा के साथ अमन कमेटी में अधिकारियों ने आग्रह किया था कि जो लोग जिस इलाके से हैं वह क्षेत्र की मस्जिद में ही नमाज अदा करें।

8 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात होने लगे सामान्य - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद पर वही लोग पहुंचे जो आसपास के रहने वाले हैं। इसका असर जुमे की नमाज के दौरान दिखाई भी दिया। नमाज पढ़ने लोग कम संख्या में पहुंचे। आमतौर पर पांच से छह हजार लोग जामा मस्जिद में नमाज अदा करते हैं, शुक्रवार को पिछले जुमे से कुछ ज्यादा लोग ही पहुंचे।

9 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात होने लगे सामान्य - फोटो : संवाद

तीनों रास्तों से नमाजियों को मिला प्रवेश

मस्जिद के तीन रास्ते हैं। इन तीनों रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। वाहन तो कोई लेकर नहीं पहुंचा लेकिन पैदल जाने के लिए रास्ता खुला रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही। तीनों ही रास्तों से लोग जामा मस्जिद तक पहुंचे। जो लोग वाहन लेकर आए थे उन्होंने जामा मस्जिद से काफी दूर वाहन खड़ा किया।
विज्ञापन

10 of 10
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज और छह दिसंबर को लेकर एहतियाती तौर पर चौकसी बरती गई है। जुमा नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम
 
एहतियाती तौर पर शहर में फोर्स तैनात रही। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई है। ड्रोन से भी निगरानी कराई गई। बैरिकेडिंग भी की गई। अभी एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जाएगी। शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें