फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: दुबई में बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा, गुर्गों से जंगी एप से करता हैं बात, 69 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शारिक साटा की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई। भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के बीच की गई इस कार्रवाई के साथ ही शारिक को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। उसे अब तक किसने पनाह दी इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 9
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी शरिक साटा - फोटो : संवाद
संभल हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शारिक सट्टा के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शारिक साटा के दीपासराय स्थित मकान पर कुर्की की कार्रवाई की। यह मकान नखासा थाना क्षेत्र में है।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। एसपी ने बताया कि शारिक साटा हिंसा का मास्टरमाइंड है। वह 2020 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई चला गया था। उस पर 69 मुकदमे दर्ज है। वह अपने गुर्गों से जंगी एप से बात करता है।

उसका एक साथ मुरादाबाद जेल में बंद है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी की संपत्ति कुर्क की जा रही है। मौके पर राजस्व विभाग और जिला पुलिस की टीम मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 9
हिंसा के मास्टरमाइंड पर चस्पा नोटिस - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद सर्वे के बाद भड़की थी हिंसा
संभल में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए थे जब 19 नवंबर 2024 को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया। दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर को दूसरे चरण के सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद हिंसा में पांच लोगों की माैत और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
संभल में पुलिस नोटिस के बारे में जानकारी देती हुई - फोटो : संवाद
चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) कुलदीप सिंह ने बताया कि अदालत ने शारिक सट्टा की चल और अचल संपत्तियों की कुर्की के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के लिए चार थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। साथ ही आरोपी से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हिंदूपुरा खेड़ा निवासी शारिक साटा अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद उसे धारा 84 के तहत भगोड़ा घोषित किया गया। इसके बाद कुर्की के आदेश जारी हुए।

4 of 9
हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक के घर की कुर्की - फोटो : संवाद
शातिर अपराधी, लंबे समय से फरार
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शारिक साटा लंबे समय से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके थे। पुलिस के अनुसार शारिक सट्टा एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर है और बड़े स्तर पर वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी को शरण देने वालों की भी पहचान की जा रही है। उसके सहयोगियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इतने लंबे समय तक गिरफ्तारी से कैसे बचाव किया। पुलिस को आशंका है कि शारिक सट्टा विदेश भाग चुका हो सकता है। उसकी तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन

5 of 9
शारिक साटा के घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
 लुक आउट नोटिस भी जारी 
जामा मस्जिद हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साटा की गिरफ्तारी के लिए संभल पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। आरोपी शारिक साटा वर्ष 2020 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गया और वहीं छिपा हुआ है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हिंसा के दौरान 28 पुलिसकर्मी और एक एसडीएम घायल हुए थे, जबकि पांच लोगों की मौत हुई थी। इस हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साटा ही है। 
विज्ञापन

6 of 9
संभल के दीपासराय में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
हरियाणा- दिल्ली पुलिस केा भी तलाश 
आरोपी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा और दिल्ली में भी कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में उसकी भूमिका को प्रमुख मानते हुए कार्रवाई की है। पुलिस अब तक उसके कई गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसमें मुल्ला अफरोज, गुलाम मुस्तफा समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि शारिक साटा दुबई में बैठकर ही अपने गिरोह के जरिये लग्जरी वाहनों की चोरी और बिक्री कराता है। इतना ही नहीं, वह अपने गुर्गों को हथियार और कारतूस भी मुहैया कराता है।
 
विज्ञापन

7 of 9
घटना के बारे में जानकारी देते एसपी कृष्ण कुमार - फोटो : संवाद
एएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आरोपी विदेश में छिपा है।  इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इंटरपोल और अन्य एजेंसियों की मदद से आरोपी पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
 

8 of 9
संभल में कार्रवाई के दाैरान तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागा साटा
शारिक साटा ने हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और इसी पासपोर्ट पर दुबई भागा है। यह पासपोर्ट उसने वर्ष 2020 में दिल्ली के पते पर जारी कराया था। इसके बाद वह दुबई से अपनी गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पूरे देश में शारिक साटा के खिलाफ 69 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

9 of 9
शारिक साटा का घर - फोटो : संवाद
जिसमें संभल के नखासा थाने में 12 और संभल कोतवाली में एक मामला दर्ज है। बाकी मुदकमे दूसरे जिले व प्रदेश में दर्ज हैं। बताया कि जो मुदकमे दर्ज हैं उसमें डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर व अन्य संगीन मामलों के शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें