संभल में हुए बवाल का सीन दोहराकर विशेषज्ञों ने जांच की। टीम सभी जगहों पर पहुंची। जहां से गोली चली वहां भी पहुंची। 24 नवंबर को तीन स्थानों पर बवाल हुआ था।
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का सोमवार को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम ने सीन दोहराया। जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पहुंचकर एक्सपर्ट ने बवाल के सीन को दोहराया और साक्ष्य एकत्र किए। हिंदूपुरा खेड़ा में एक्सपर्ट ने उस बिल्डिंग से भी छानबीन की जहां से एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद टीम ने उन लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की जिन लोगों की बवाल में जान गई थी। उन स्थानों पर भी टीम पहुंची जहां लोगों को गोली लगी थी।
विज्ञापन
2 of 8
संभल हिंसा की जांच
- फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि एफएसएल के लखनऊ निदेशक को पत्र भेजकर जांच कराने का आग्रह किया था। उसी क्रम में आगरा से आई टीम ने संभल के उन इलाके में छानबीन की है जहां बवाल हुआ था और गोली चलाई गई थी। सभी स्थान दिखाए गए हैं। एसपी ने बताया कि इस टीम में बैलिस्टिक विशेषज्ञ भी शामिल थे। जो कारतूस और खोखे पुलिस की एसआईटी को छानबीन में मिले हैं वह भी टीम को दिखाए गए।
विज्ञापन
3 of 8
संभल हिंसा की जांच करती एफएसएल टीम
- फोटो : संवाद
मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। इस बवाल में पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की गई थी। पुलिस ने भी लाठी चार्ज करने के साथ ही टियर गैस व रबड़ बुलेट से उपद्रवियों को खदेड़ा था। इस बवाल में पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी व 30 से ज्यादा आम लोग घायल हुए थे।
4 of 8
संभल हिंसा की जांच करती एफएसएल टीम
- फोटो : संवाद
एफएसएल टीम जुटाती है यह चीजें
एफएसएल टीम आपराधिक मामलों में भौतिक साक्ष्यों को इकट्ठा करने, जांच करने, घटनास्थल की फोटोग्राफी करना, विश्लेषण करने, और रिपोर्ट तैयार करने का काम करती है। टीम अपराध स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा करने में विवेचना अधिकारियों की मदद करती है। टीम आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक पद्धतियों का इस्तेमाल कर अपराध से जुड़े साक्ष्यों का विश्लेषण करती है।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी आकिब
- फोटो : संवाद
पुलिस से मैगजीन लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नखासा थाना क्षेत्र में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन लूट करने में शामिल था। टियर गैस के गोले भी लूटे गए थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 41 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब एक आरोपी और जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
6 of 8
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस
- फोटो : संवाद
बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस के गोले लूट लिए थे। दरोगा ने कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी लूट व जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शामिल था।
विज्ञापन
7 of 8
संभल में हिंसा
- फोटो : संवाद
कोतवाली पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ की जा रही
कोतवाली पुलिस ने उपद्रव में शामिल होने के शक में कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो फोटो और वीडियो पुलिस के पास हैं उनसे से भी चेहरों की पहचान की जा रही है। हालांकि पुलिस ने संदिग्धों के हिरासत में लेने की बात को स्वीकार नहीं किया है। उपद्रव में शामिल 450 चेहरों की पुलिस के पास फोटो है। 97 उपद्रवियों के नाम और पते की जानकारी है। इसी आधार पर पुलिस की टीम जगह जगह दबिश दे रही है।
24 नवंबर को हुए उपद्रव के बाद 25 नवंबर से अलग-अलग समय पर 41 आरोपी जेल भेजे गए थे। इन 41 आरोपियों में से किसी भी आरोपी की जमानत नहीं हुई है। सोमवार को नाबालिग आरोपियों की जमानत के लिए प्रार्थनापत्र न्यायालय में दिया गया है।