फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: गांवों से आई भीड़ ने कराया था बवाल?...युवक के दावे के बाद उठा ये सवाल; CCTV तोड़कर की हिंसा

Wed, 27 Nov 2024 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में बवाल के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों ने हत्या में केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले तक चारों के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन केस अज्ञात में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
1 of 9
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल बवाल के दौरान गोली लगने से घायल हुए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी वसीम का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। वसीम के भाई तहसीन ने बवाल का आरोप गांवों से आई भीड़ पर लगाया है। तहसीन का कहना है कि रविवार की सुबह तमाम लोग उनके मोहल्ले में एकत्र हो रहे थे। इसमें ज्यादातर वह लोग थे जो गांवों के थे। बताया कि वह तो अपने दरवाजे पर थे और उनका भाई नजदीक में खड़ा था। इसी दौरान उनके भाई के सीने में गोली लग गई। वसीम की हालत में अब सुधार है। 
विज्ञापन

2 of 9
ईंटों के ढेर के नजदीक से पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
बता दें वसीम के साथ घायल होने वाले अयान ने उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था। वसीम और अयान एक ही स्थान पर गोली लगने से घायल हो गए थे। तहसीन के आरोप के बाद यह सवाल उठता है कि आखिरी गांवों की भीड़ इतनी सुबह किसकी सूचना पर पहुंची। क्योंकि सर्वे होने की जानकारी जामा मस्जिद कमेटी और प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं की थी। जब सूचना सार्वजनिक नहीं थी तो सुबह-सुबह लोग इतनी बढ़ी संख्या में कैसे पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 9
संभल में जामा मस्जिद के पीछे उपद्रवी पुलिस पर पथराव करते हुए - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी, डीएम और एसपी के सामने महिलाओं ने फेंके पुलिस पर पत्थर
संभल में पीआरओ और दो अन्य सिपाहियों पर हमले की सूचना पर पहुंचे डीआईजी, डीएम और एसपी पर भीड़ ने पथराव किया था। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। यह बात मंगलवार को अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताई।

 

4 of 9
संभल में पुलिस पर पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हिंदूपुरा खेड़ा में जब वह फोर्स के साथ पहुंचे थे तो तीन महिलाओं ने छतों से पुलिस पर पथराव किया। इसके अलावा अन्य लोग भी छतों से पथराव कर रहे थे। इसलिए तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी नहीं मिली है। एसपी ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 9
संभल में बवाल के दौरान कार में लगी आग से बचकर भागते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी तोड़कर किया बवाल, सुनियोजित होने की आशंका
पुलिस प्रशासन की ओर से 11 वीडियो जारी की हैं। इसमें पांच वीडियो ड्रोन कैमरे, तीन कैमरे और तीन सीसीटीवी कैमरों की हैं। इसमें उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद उपद्रवियों के चेहरे साफ भी दिखाई दे रहे हैं और मास्क भी लगाया हुआ है। यह उपद्रवी बवाल से पहले कैमरो को क्षतिग्रस्त करते हैं और फिर बवाल करते हैं। ड्रोन कैमरे भी तोड़ने के लिए पथराव किया लेकिन कैमरे तक पत्थर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 9
हिंसा में पथराव... गली में बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अलग अलग वीडियो में अलग चेहरे दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जामा मस्जिद के आसपास के हैं। एसपी ने बताया कि सभी चेहरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बवाल से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से पूरी आशंका है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है।
विज्ञापन

7 of 9
संभल में जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी ने मांगे बवाल से संबंधित साक्ष्य
संभल शहर में हुए बवाल के दौरान हुई मौतों की मजिस्टि्रयल जांच शुरू हो गई है। डीएम ने डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया है। प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज है, लेकिन पांच लोगों की जान गई है।

प्रशासन ने उन्हीं मौत को अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है, जिनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास बवाल से संबंधित कोई साक्ष्य है तो वह 28 नवंबर की शाम पांच बजे तक डिप्टी कलक्टर कार्यालय पहुंचकर दे सकता है। उसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। इससे घटना की हकीकत भी सामने आएगी। 

8 of 9
सीसीटीवी फुटेज में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वालों पर लगा रहे थे हत्या का आरोप, अज्ञात में दर्ज कराई रिपोर्ट
बवाल के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाले चारों लोगों के परिजनों ने हत्या में केस दर्ज कराया है। एक दिन पहले तक चारों के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन केस अज्ञात में दर्ज कराया है। इनमें से तीन केस कोतवाली संभल और एक केस नखासा में दर्ज किया गया है। पांचवें मृतक के परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली में मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी तसलीम ने अपने भाई नईम की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया है कि उनका भाई नईम मिठाई की दुकान चलाता था। 
विज्ञापन

9 of 9
गोली चलाता उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे जामा मस्जिद के नजदीक बवाल हो गया था। इसमें उनके भाई की मौत हो गई। गोली लगा हुआ शव मिला था। कोतवाली में बिलाल और अयान के परिजनों ने भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दोनों के परिजनों ने भी गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर नखासा थाने में तुर्तीपुर इल्हा निवासी मोहम्मद हुसैन ने अपने बेटे कैफ की हत्या करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें